Movie prime

गेहू की फसल के बाद करे इस फसल की बिजाई कमाई होगी दोगुनी

उड़द दाल की खेती करने से पहले खेत की अच्छी तरह से तैयारी करनी होगी। उसके लिए सबसे पहले आपको जैविक खाद तैयार करनी होगी। इसके बाद मिट्टी को काफी नरम बनाना होगा

 

 इस समय गेहूं की कटाई का समय चल रहा है। गेहूं की फसल पककर तैयार हो गई है। अगले दस से 15 दिन में गेहूं की फसल कट जाएगी और किसान नए फसल की बिजाई के बारे में सोचेंगे। गेहूं कटाई के बाद उड़द दाल की खेती करना काफी लाभदायक हो सकता है। उड़द की दाल से अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है। यह फसल केवल 70 ​दिन में तैयार हो सकती है। 


कैसे करें तैयारी


आपको उड़द दाल की खेती करने से पहले खेत की अच्छी तरह से तैयारी करनी होगी। उसके लिए सबसे पहले आपको जैविक खाद तैयार करनी होगी। इसके बाद मिट्टी को काफी नरम बनाना होगा और अ​धिक भुरभुरी बनाने के लिए जैविक खाद को खेत में डालना होगा। खेत की अच्छी तरह से जुताई करनी होगी ताकि जैविक खाद मिट्टी में अच्छी तरह से मिल जाए। बिजाई से पहले उड़द दाल के बीज को छह से आठ घंटे तक पानी में ​भिगोकर रखना चाहिए। 
 

छिड़काव वि​धि अपनाएं


जब खेत पूरी तरह से बिजाई के लिए तैयार हो जाए तो उसे छिड़काव वि​धि द्वारा खेत में बिखेरना चाहिए। उड़द की फसल 60 से 70 दिन में तैयार हो जाती है। कृ​षि वैज्ञानिक डॉ. दीपक मेहंदी ने बताया कि गेहूं कटाई के बाद उड़द की दाल की बिजाई करना काफी लाभदायक हो सकता है। यह एक दलहनी फसल है। इसमें नाइट्रोजन फि​क्सिंग का काम ऑटोमेटिक होता है। इस फसल के लिए अलग से खाद की जरूरत नहीं होती। यह उड़द की खेती धान की फसल लगाने से पहले ही तैयार हो जाएगी। इसकी खेती करने से जमीन की उर्वरा श​क्ति भी बढ़ जाएगी। 


30 हजार रुपये प्रति एकड़ तक कमाई


उड़द की खेती से प्रति एकड़ में 30 हजार रुपये तक की कमाई हो सकती है। इसके अलावा उड़स का जो भूसा होता है, वह पशुओं के लिए भी काफी लाभदायक होता है। इसे पशुओं को ​खिलाकर अच्छा लाभ होता है। ऐसे में आपको भूसा खरीदना भी नहीं पड़ेगा। यदि आपको यह भूसा बेचना है तो अच्छे दामों पर बिक जाएगा।