लॉरेंस गैंग का कुख्यात शूटर आदित्य दुबई से पकड़ा गया, नागौर की अदालत में किया जाएगा पेश
पंजाब, हरियाणा, राजस्थान समेत देश के अन्य हिस्सों में आतंक का पर्याय बन चुके लॉरेंस गैंग के शूटर आदित्य को पुलिस ने दुबई से गिरफ्तार कर लिया है। इसके लिए रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था। इसे भारत लाया जा रहा है। आदित्य को नागौर की अदालत में पेश किया जाएगा।
काफी लंबे समय से देश के नेताओं तथा बड़े उद्योगपतियों को धमकी भरे कॉल आ रहे थे। आदित्य का मुख्य काम गैंग के लिए टारगेट ढूंढना था और उनको फोन पर धमकी देकर पैसे ऐंठना था। राजस्थान पुलिस काफी समय से आदित्य की तलाश कर रही थी। इसके अलावा फोन पर धमकाने के जो कॉल आ रहे थे, उनकी जांच करते हुए पुलिस आदित्य तक पहुंच गई थी। आदित्य पर अनेक आपराधिक मामले दर्ज हैं। राजस्थान पुलिस ने इंटरपोल की मद से आदित्य को पकड़ा है। उसके खिलाफ पहले ही रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था।
दुबई में बैठकर दे रही था फोन पर धमकी
राजस्थान की विशेष पुलिस एंटी गैंगेस्टर टॉस्क फोर्स को इनपुट मिला था कि जो व्यक्ति फोन पर धमकी दे रहा है, वह आदित्य है और वह दुबई में बैठकर धमकी भरे फोन कर रहा है। टॉस्क फोर्स ने इंटरपोल की मदद ली और दुबई में जाकर दबिश दी। इस टीम का नेतृत्व डीआईजी योगेश यादव और एएसपी नरोत्तम वर्मा कर रहे थे। दोनों अधिकारियों ने बड़ी ही सुझबूझ के साथ योजना बनाकर आदित्य को काबू किया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दुबई से अजय को सुबह आठ बजे जयपुर एयरपोर्ट पर लगाया गया। इसके बाद इसे नागौर लेकर जाएंगे, जहां इसे अदालत में पेश किया जाएगा।
सीबीआई ने दी राजस्थान पुलिस को जानकारी
आदित्य को लेकर जो रेड कॉर्नर नोटिस दिया गया था, उसके आधार पर दुबई पुलिस ने इसका पता लगाया। दुबई पुलिस ने इसकी जानकारी सीबीआई को दी। सीबीआई ने इसके बारे में राजस्थान पुलिस को बताया। राजस्थान पुलिस की एक टीम एएसपी सिद्धांत शर्मा की अगुवाई में दुबई गई और आदित्य को काबू किया जाएगा। इसके बाद इसे वापस लाया गया।