Movie prime

झाबुआ में हथियारबंद बदमाशों ने झुमके लूटने के लिए काट दिया महिला का कान, लाखों रुपये गहने लूटे

 

झाबुआ,27अप्रैल(इ खबर टुडे)। कल्याणपुरा थाना क्षेत्र के गांव झायड़ में शुक्रवार रात हथियारबंद लुटेरों ने एक पति-पत्नी से मारपीट कर उनसे लाखों रुपए के गहने एवं नगदी लूट लिए। इस घटना में पति एवं पत्नी को घायल भी कर दिया है जिनका उपचार जारी है।

शुक्रवार रात ग्राम झायडा निवासी कमलेश कंठलिया एवं उनकी पत्नी सुमित्रा उनकी किराना दुकान के बाहर सो रहे थे। करीब 1 बजे 7 - 8 हथियारबंद लुटेरों ने उन पर हमला कर दिया। लुटेरों ने कमलेश के सिर पर वार किया और उसे घायल कर दिया। वहीं उसकी पत्नी सुमित्रा के गहने सोने की चैन मंगलसूत्र एवं कान की झुमकी लूट ली।

कान की झुमकी निकालने लिए लुटेरों ने सुमित्रा का कान भी काट लिया। उसके बाद किसी तरह वे लुटेरों के चंगूल से भागे और ग्राम वासियों को शोर मचाकर बुलायातब लुटेरे भाग निकले। रात्रि में सुचना मिलने पर पुलिस वहां पंहुची और जानकारी ली।

वही गंभीर घायल कमलेश को स्वजनों द्वारा गुजरात के दाहोद भर्ती करवाया। जहां उसका उपचार जारी है। थाना प्रभारी निर्भयसिंह भूरिया का कहना है कि लुटेरों की धरपकड़ के लिए टीम बनाकर दबिश दी जा रही है।