Movie prime
लेवाली सुस्त, प्याज के भाव स्थिर, जाने आज किसान मंडी भाव
 

प्याज की आवक सामान्य रही, लेकिन लेवाली सुस्त नजर आई। मंडी में करीब 70 से 75 हजार कट्टों की आवक दर्ज की गई। सुपर प्याज 8 से 9 रुपए किलो और एक्स्ट्रा सुपर प्याज 9 से 10.50 रुपए किलो तक बिका। कुछ चुनिंदा लॉट की बिक्री 11 रुपए किलो तक भी हुई।

व्यापारियों के अनुसार मांग कमजोर होने से भाव में स्थिरता बनी हुई है। त्योहारी सीजन के बावजूद खरीदी में उत्साह नहीं दिखा, जिससे बाजार का रुख सामान्य बना रहा। वहीं लहसुन की आवक 12 से 13 हजार कट्टे और आलू की 5 से 6 हजार कट्टे के आसपास रही। व्यापारी वर्ग का कहना है कि ट्रांसपोर्ट व्यवस्था और भंडारण स्थिति सामान्य रहने से आने वाले दिनों में भी भाव में बड़ी तेजी की संभावना फिलहाल नहीं है। आलू चिप्स 1350 से 1500 ज्योति (कोल्ड) 1300 से 1350 आगरा 1000 से 1100 ज्योति मीडियम 700 से 800 गुल्ला 600 से 700 प्याज महाराष्ट्र 1400 से 1500 प्याज लोकल 1200 से 1300 एवरेज 900 से 1000 गोल्टा 800 से 900 गोल्टी 500 से 600 लहसुन सुपर बोल्ड 5000 से 6000 मीडियम 4000 से 5000 बारिक 2500 से 3500 रुपए प्रति क्विंटल।

कपास्या खली

कपास्या खाली (60 किलो) खली इंदौर-देवास-उज्जैन 2400 खंडवा-बुरहानपुर
2375 अकोला 3800 रुपए।


मंडी में आज गेहूं, सरसों, चना, धनिया, आलू, प्याज, लहसुन, सोयाबीन के भाव

गेहूं लोकवन आवक 3672 बोरी 2700

से 3141 गेहूं मालवराज 2550 से 2781 गेहूं पूर्णा 2800 से 2900 गेहूं गज्जर 2410 से 2430 गेहूं देशी मिल 2530 से 2560 सोयाबीन आवक 11059 बोरी 4200 से 4890 बीज वाला चना आवक 76 बोरी 5070 से 6751 चना डालर आवक 196 बोरी 5081 से 9201 बटला आवक 39 बोरी 2590 से 3815 रायड़ा आवक 2 बोरी 5850 उड़द आवक 1 बोरी 3503 मैथी दाना आवक 6 बोरी 3501 से 4071 धनिया आवक 1 बोरी 5700 तिल्ली आवक 3 बोरी 4650 से 7700 रुपए के भाव रहे। आलू आवक 850 कट्टे 400 से 1200 प्याज आवक 22500 कट्टे 300 स 1070 लहसुन आवक 4700 कट्टे 1000 से 7710 रुपए के भाव रहे। उज्जैन तेल बाजार : सोयाबीन तेल 15 किलो 2125, सोयाबीन तेल 13 किलो 1875 रुपए के भाव रहे।