Movie prime

मुंबई में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, जुहू स्थित पुष्पा पार्क के पास हुई ताबड़तोड़ फायरिंग; अभिनेता सुरक्षित

 

  

​मुंबई, 18 अक्टूबर (इ खबर टुडे)। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के पॉश इलाके जुहू में जानलेवा हमला होने की खबर सामने आई है। रविवार शाम जुहू के पुष्पा पार्क इलाके में अज्ञात हमलावरों ने अभिनेता की कार को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। गनीमत यह रही कि इस घटना में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें किसी भी प्रकार की चोट नहीं आई है, हालांकि इस सनसनीखेज वारदात से बॉलीवुड इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है।  
​
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार शाम जब टाइगर श्रॉफ की कार उनके घर से निकली, तो वहां पहले से ही फैंस की भारी भीड़ मौजूद थी चश्मदीदों और सामने आए वीडियो के मुताबिक, हमलावरों ने करीब 5 राउंड गोलियां चलाईं घटना के समय जुहू स्थित पुष्पा पार्क में बच्चों की बर्थडे पार्टी चल रही थी और बड़ी संख्या में लोग इवनिंग वॉक के लिए मौजूद थे।

​मुंबई पुलिस ने की पुष्टि, आरोपियों की तलाश जारी
मुंबई पुलिस ने इस फायरिंग की घटना की पुष्टि करते हुए बताया है कि टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है इस हाई-प्रोफाइल मामले के बाद से फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कलाकारों की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।