महाकाल मंदिर के नंदी मंडपम एवं गर्भगृह की दान पेटियां की गणना की गई
Nov 23, 2016, 19:55 IST
उज्जैन,23नवम्बर (इ खबरटुडे)।श्री महाकालेश्वर मंदिर के नंदी मंडपम एवं गर्भगृह की दान पेटियों की गणना की गई। गणना बैक आॅफ इंडिया महाकाल शाखा के कर्मचारियों द्वारा की गई। दान पेटी शाखा प्रभारी विरेन्द्र शर्मा एवं गणना पर्यवेक्षक सतीश व्यास तथा उनके सहयोगी रवि देवधर के मार्गदर्शन में गणना हुई। नंदी मंडपम की 4 भेट पेटियों से कुल राशि 2,75,886 निकली। इसी प्रकार गर्भगृह की 2 भेट पेटियों से कुल राशि 2,52,672 निकली। उल्लेखनीय है कि, श्री महाकालेश्वर मंदिर में दूरदराज से आने वाले श्रृ़द्धालुओं के द्वारा दर्शन के दौरान भेट पेटी में दान की जाने वाली राशि की गणना की गई। श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर में विभिन्न स्थानों पर रखी गई दान पेटियांे की गणना क्रमवार एवं दान पेटी भर जाने पर कभी भी खोली जाकर गणना की जाती है। गणना उपरांत राशि क्रमानुसार विभिन्न बैंकों में जमा करवाई जाती है।