Movie prime

चुनाव आयोग ने रतलाम समेत तीन कलेक्टर हटाए

 

डॉ.संजय गोयल होंगे रतलाम के नए कलेक्टर

भोपाल,2 अप्रैल (इ खबरटुडे)। चुनाव आयोग ने प्रदेश के तीन कलेक्टरों को हटा दिया है। रतलाम कलेक्टर राजीव दुबे पर भी चुनाव आयोग का कहर बरपा है। उन्हे हटा दिया गया है और डॉ.संजय गोयल को रतलाम का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। अधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार,निर्वाचन आयोग ने रतलाम कलेक्टर राजीव दुबे तथा झाबुआ व खण्डवा के कलेक्टरों को हटा दिया है। रतलाम में डॉ.संजय गोयल,झाबुआ में चंद्रशेखर खारेकर व खण्डवा में शिल्पा गुप्ता को नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। रतलाम कलेक्टर राजीव दुबे अपनी विवादित कार्यशेली को लेकर लम्बे समय से चर्चाओं में थे और उनके स्थानान्तरण को लेकर अनुमान लगाए जा रहे थे। सूत्रों के मुताबिक हाल में आलोट उज्जैन संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमचन्द गुड्डू ने श्री दुबे की शिकायत की थी। इसके अलावा भाजपा व अभिभाषक संघ जैसी अनेक संस्थाओं द्वारा कलेक्टर की शिकायतें की गई थी। इन्ही शिकायतों के चलते उन्हे हटाया गया है। उल्लेख  चुनाव आयोग ने रतलाम समेत तीन कलेक्टर हटाएनीय है कि श्री दुबे की कलेक्टर के रुप में पहली पदस्थापना रतलाम में हुई थी,लेकिन उनके रुखे व्यवहार के चलते प्रशासनिक कार्यों में सदैव समस्याएं उत्पन्न होती रहती थी। गत विधानसभा चुनाव में भी श्री दुबे की अनुभवहीनता और अक्षमता की वजह से कई दिक्कते खडी हुई थी। मीडीया को भी चुनाव की रिपोर्टिंग में काफी समस्याओं का सामना करना पडा था। श्री दुबे के स्थानान्तरण से न सिर्फ मीडीया और जनप्रतिनिधियों बल्कि प्रशासनिक अधिकारियों ने भी राहत की सांस ली है।