Movie prime

गेहूं, मूंग के भाव कमजोर, चना, तुअर के भाव में चमक , देखें आज मंडियों का हाल-चाल

 

गेहूं के भाव में नरमी देखने को मिली। मंडी में आज गेहूं की आवक करीब 2500 बोरी रही, लेकिन खरीदी उतनी मजबूत नहीं रही, जितनी उम्मीद की जा रही थी। मांग में कमजोरी के चलते गेहूं के भाव पिछले दिनों की तुलना में कुछ नीचे फिसल गए। व्यापारियों का कहना है कि मिलर्स और थोक व्यापारियों की ओर से खरीदी में सुस्ती का माहौल बना हुआ है।

मंडी व्यापारियों के अनुसार, फिलहाल मिलों की खरीदी सीमित स्तर पर है। वहीं खेरची बाजार में भी गेहूं की मांग सामान्य है। इसके चलते मंडी में कोई बड़ा उठाव नहीं आ रहा। साथ ही, बारिश के शुरुआती संकेतों के कारण व्यापारी अधिक स्टॉक उठाने से बच रहे हैं। गेहूं के भाव नरम रहने की यह भी एक बड़ी वजह मानी जा रही है। दूसरी ओर, चना बाजार में फिर से तेजी का माहौल बना। बुधवार को चना कांटा 5800 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गया, जबकि चना विशाल का भाव 5650 रुपए प्रति क्विंटल दर्ज किया गया। चने में यह लगातार दूसरा दिन है जब तेजी बनी हुई है। व्यापारी बताते हैं कि स्टॉकिस्टों की सक्रियता बढ़ी है और वर्तमान में चने का स्टॉक मंडियों में कम है, जबकि खरीदारों की संख्या बढ़ी है। यही कारण है कि कीमतें धीरे-धीरे ऊपर की ओर जा रही हैं। अगर यह रुझान बना रहा, तो आने वाले दिनों में चने के भाव और सुधर सकते हैं। तुअर में लेवाली निकलने से भाव में करीब 100 रुपए प्रति क्विंटल तक की तेजी देखी गई। व्यापारियों के अनुसार, घरेलू और संस्थागत दोनों तरह की मांग में बढ़ोतरी हुई है। साथ ही, आवक सीमित रहने के कारण भाव में मजबूती आई है।

नीमच मंडी आज के भाव

गेहूं 2430 से 2830, मक्का 2026, जौ 2050 से 2312, उड़द 4450 से 7737, चना 4500 से 5621, मसूर 5701 से 6441, चना डॉलर 6000 से 8400, सोयाबीन 3841 से 4700, रायड़ा (सरसों) 5750 से 6350, मूंगफली 3100 से 5451, अलसी 5500 से 7370, तिल्ली 4500 से 9501, पोस्ता 82000 से 154001, मैथी 4000 से 6001, धनिया 5500 से 7071, अजवाइन 4651 से 11070, इसबगोल 8500 से 11600, कलौंजी 15000 से 20975, लहसुन 5100 से 14001, प्याज 375 से 1580, अश्वगंधा 6000 से 32400, तुलसी बीज 4500 से 14702, चिया बीज 10000 से 15700, किनोवा 2000 से 4600 रुपए।


जावरा मंडी में आज के भाव

सोयाबीन 3850 से 4350, रावा 6000 से 6320, अलसी 6800 से 7500, तिल 6000 से 9000, गेहूं 2450 से 2901, चना 5072 से 6440, चना डॉलर 7225 से 9000, मूंग 6999, मसूर 5995 से 6441, बटला 3601 से 3980, मेथीदाना 4200 से 8888, कलौंजी 18000 से 20300, खसखस 95000 से 149000, ईसबगोल 10000, तुलसी 12000 से 14000, धनिया 5280 से 6150, लहसुन 3950 से 15300, प्याज 350 से 1400, किनोवा 2303 से 2450

मंदसौर मंडी में आज का भाव

मक्का 2150 से 2300, उड़द 4000 से 5552, सोयाबीन 4050 से 4350, गेहूं 2320 से 2770, चना 4800 से 5410, मसूर 6081 से 6526, धनिया 5681 से 6590, लहसुन 3200 से 9300, मैथी 3301 से 5241, किनोवा 2300 से 2580, अलसी 6700 से 7350, सरसों 5720 से 6571, तारामीरा 4900 से 5200, इसबगोल 8200 से 11400, प्याज 280 से 1150, कलौंजी 14500 से 20200, तुलसी बीज 8501 से 13680, डॉलर चना 5500 से 6701, तिल्ली 6700 से 8351, जौ 2100 से 2250, असालिया 4930 से 6150, चिया 9000 से 15000, मूंग 6001 से 6401, मूंगफली 4300 से 5450 रुपए।

सीतामऊ मंडी में आज फसलों के भाव

सोयाबीन 3824 से 4301, गेहूं 2301 से 2551, लहसुन 3730 से 9500, मेथी 3820 से 4352, अलसी 6835 से 7373, रायड़ा 5725 से 6021, चना 4824 से 5185, मसूर 5365 से 5850, प्याज 200 से 1000 रुपए।


रतलाम मंडी में आज फसल के भाव

गेहूं लोकवन 2300 से 2833, चना विशाल 4900 से 5450, चना इटालियन 5080 से 5500, चना डॉलर 7860 से 8451, तुअर 4201, सोयाबीन पीला 3300 से 5175, मटर 3600 से 4500 रुपए।


सैलाना मंडी में आज के भाव

सोयाबीन 2640 से 7401, गेहूं 2001 से 2825, चना 5051, चना डॉलर 4001, मटर 1850, मैथीदाना 4591 से 5500, लहसून 1601 से 8751, प्याज 100 से 1613 रुपए।


नामली मंडी में आज के भाव

गेहूं लोकवान 2461 से 2667, सोयाबीन पीला 4151 से 4321, लहसून 1100 से 10701, प्याज 200 से 1140 रुपए।