Movie prime

Barwani News: शाम को बदला मौसम धूलभरी हवा चली व बारिश हुई 

 

Barwani News: शहर सहित गांवों में गुरुवार को दिनभर गर्मी और उमस के बाद शाम को मौसम बदला। तेज धूलभरी हवा चली। कहीं कहीं बारिश भी हुई। इससे गर्मी से राहत मिली। मौसम बदलने से वरला तहसील क्षेत्र के किसान चिंतित है।शहर में सुबह धूप निकली थी।गर्मी और उमस से लोगों के हाल बेहाल थे। शाम 5 बजे बाद मौसम बदला।

बादल छाए और तेज हवा चली। इससे गर्मी से राहत मिली। इसी तरह राजपुर तहसील के ओझर, गवाघाटी व अन्य क्षेत्रों में भी शाम को धूलभरी हवा चली। वरला तहसील क्षेत्र में बादल छाए रहे। दिनभर गर्मी और उमस ने परेशान किया। शाम को मौसम बदला और करीब 7 बजे तेज हवा चलने के साथ आधे घंटे तेज बारिश हुई।

खेत में काटकर रखी फसल को बचाने के लिए किसान पन्नी ढंकते नजर आए। मानसून के पहले क्षेत्र में तीन-चार बार बारिश हो चुकी है। खेत में काटकर रखी मूंग व मूंगफली खराब हो रही है। इससे किसानों को नुकसान हो रहा है। जिन किसानों ने गर्मी में मूंग और मूंगफली की फसल लगाई थी वो किसान खरीफ की बोवनी की तैयारी नहीं कर पाए हैं।