Movie prime

Harda News: ग्रामीणों और संस्था ने चारुवा में पशु-पक्षियों के लिए 10 स्थानों पर की पानी की व्यवस्था

 

Harda News: ग्रीष्मकाल में इंसान के साथ पशु-पक्षियों को भी पीने के पानी के संकट का सामना करना पड़ता है। इंसान तो व्यवस्था कर लेता है लेकिन पशु-पक्षी परेशान रहते हैं। जंगलों में भी नदी, तालाब, पोखर सूख जाते हैं। ऐसे में मानव कर्तव्य है कि इन जीवों के लिए पानी की व्यवस्था करें। इसी क्रम में जन अभियान परिषद की चयनित संस्था युवा उपभोक्ता कल्याण समिति ने गांव में 10 स्थानों पर हौद और सकोरे लगाकर पानी की व्यवस्था की है। पैरालीगल वालेंटियटर संजय गंगारडे ने अपने घर के सामने पानी की हौद रखी है। जिसमें गांव के मवेशी और पक्षी पी रहे हैं। ग्राम में कुल 10 स्थानों पर यह

जलपात्र लगाए गए हैं। इस कार्य में पवन बघेला, सुनील गंगराडे, चिराग गंगराडे, अभिषेक तिवारी

आदि ने सहयोग किया।

गर्मी के दिनों में जलसेवा में नगर के युवा और बच्चे भी रुचि ले रहे हैं। बड़ों के साथ मिलकर गांव में पेड़ों पर और घरों के सामने सुरक्षित जगह पर जलपात्र रखे गए हैं। जिनमें नियमित पानी भरा जा रहा है। संजय गंगराडे ने बताया कि गांव में सभी ने मिलकर 10 स्थानों पर जलपात्र रखे हैं। जल पात्र रखने के लिए अन्य ग्रामीणों को भी प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अन्य ग्रामीणों को जलपात्र रखना चाहिए साथ ही अपने घरों के आसपास हौद रखना चाहिए। ताकि तपती दोपहर में भटकते मवेशियों को पानी मिल सके।