Movie prime

वृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत इन गांवों को बनाया जाएगा आधुनिक, गांवो में दिखेगी वृंदावन की झलक

 

MP News: मध्य प्रदेश के मोहन सरकार के द्वारा वृंदावन के तर्ज पर मध्य प्रदेश के जिलों में गांव विकसित किए जाएंगे। इसके लिए सरकार ने 'वृंदावन ग्राम परियोजना ' की शुरुआत की है। इस योजना में एक जिले में 5 गांव विकसित किए जाएंगे।


इन गांवो में मुख्य रूप से गोपालन और प्राकृतिक खेती पर काम किया जाएगा। युवाओं को रोजगार से जोड़ा जाएगा ताकि यहां पर प्राकृतिक और जैविक खेती हो सके।

इन गांवो का समग्र विकास का खाका तैयार किया जाएगा और उसके बाद संबंधित विभाग इस आधार पर इन गांव में काम करेंगे। इसके लिए मोहन सरकार ने कैबिनेट बैठक में चर्चा किया।


 वृंदावन ग्राम परियोजना के तहत चुने गए गांव को राज्य और केंद्र सरकार के द्वारा राशि दी जाएगी जिससे इनका विकास होगा। योजना के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को नोडल बनाया जाएगा। सामने यह जानकारी के अनुसार इन गांव में वृंदावन की झलक दिखेगी।


 कलेक्टर करेंगे गांव का चयन


 वृंदावन परियोजना के लिए गांव का चयन कलेक्टर के द्वारा किया जाएगा। इसके लिए एक समिति बनाई जाएगी।  इन गांव में आधुनिक सुविधाएं मिलेंगे और साथ ही साथ यहां मुख्य रूप से गोपालन भी किया जाएगा। यहां जैविक खेती पर जोर दिया जाएगा।

वृंदावन के तर्ज पर तैयार होंगे ये गांव 

 मध्य प्रदेश में वृंदावन ग्राम प्रोजेक्ट के अंतर्गत बनने वाले गांव वृंदावन के तर्ज पर तैयार किए जाएंगे। इन गांव में वृंदावन की स्पष्ट रूप से झलक दिखेगी। गांव बेहद साफ सुथरा और खूबसूरत होंगे। यहां हर तरह की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। अगर सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही वृंदावन ग्राम प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इन गांव में रोजगार की व्यवस्थाएं भी की जाएगी ताकि युवाओं को रोजगार मिल सके और राज्य से बेरोजगारी दर कम हो सके।