Movie prime

MP News: मध्य प्रदेश में हजारों कर्मचारियों की हो सकती है छंटनी, लेटर हुआ जारी

मध्य प्रदेश में हजारों कर्मचारियों की हो सकती है छंटनी, लेटर हुआ जारी
 

National Health Mission MP: मध्य प्रदेश राज्य से कर्मचारियों के लिए पूरी खबर सामने आई है। प्रदेश में हजारों कर्मचारियों की छंटनी की तैयारी शुरू कर दी है। इस फैसले से प्रदेश में हजारों कर्मचारी प्रभावित हो सकते हैं। जानकारी के अनुसार प्रदेश में 30 हजार से ज्यादा कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई हो सकती है।  राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन भोपाल के इस  फैसले से पूरे प्रदेश में कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। 

हड़ताली कर्मचारियों पर प्रदेश सरकार करेगी कड़ी कार्रवाई
 
मध्य प्रदेश राज्य में डॉक्टर मोहन यादव सरकार हड़ताल में शामिल होने वाले कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।  पाठकों की जानकारी के लिए बता दें कि प्रदेशभर में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी और अधिकारी इन दिनों हड़ताल पर चल रहे हैं। स्वास्थ्य कर्मचारीयों और अधिकारियों की हड़ताल के कारण पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई है। 

इन कर्मचारियों की हड़ताल के चलते स्वास्थ्य सुविधाएं बुरी तरह प्रभावित हो गई हैं। जिस कारण से प्रदेश सरकार अब हड़ताली कर्मचारियों, अधिकारियों पर एक्शन लेने के मूड में आ गई है। 
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन भोपाल के मिशन संचालक ने इन कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने और छंटनी करने के आदेश दिए हैं। 

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन भोपाल के मिशन संचालक द्वारा जारी जारी किए गए आदेश

प्रदेश में स्वास्थ्य कर्मचारीयों और अधिकारियों की चल रही हड़ताल से प्रभावित हो रही स्वास्थ्य सेवाओं को देखते हुए
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन भोपाल के मिशन संचालक द्वारा अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की आदेश जारी किए गए हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन भोपाल द्वारा जारी किए गए आदेशों के बाद स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इसे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों की छंटनी किए जाने के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन भोपाल ने अभी हड़ताली कर्मचारियों की छंटनी का ऑफिशियल आर्डर जारी नहीं किया है। दूसरी तरफ संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अपनी मांगों पूरा होने तक धरना स्थल पर डटे रहने की बात कही है।

छटे दिन में पहुंची स्वास्थ्य कर्मचारियों और अधिकारियों की हड़ताल

प्रदेश में आज 27 अप्रैल को स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मचारियों और अधिकारियों की हड़ताल छटे दिन में पहुंच चुकी  है। पाठकों को बता दें कि हड़ताली कर्मचारीयों और अधिकारियों ने पूरे प्रदेश में अपनी मांगों को लेकर 22 अप्रैल से प्रदर्शन शुरू किया था। 

स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल के कारण पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई है। जानकारी के अनुसार प्रदेशभर के लगभग 30 हजार से ज्यादा संविदा कर्मचारी, अधिकारी हड़ताल पर होने के कारण स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो गई हैं। जिसके चलते  राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन भोपाल ने हड़ताली कर्मचारियों पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की आदेश दिए हैं।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन भोपाल