Movie prime

इस साल मूंगफली का रकबा 12,000 हेक्टेयर घटा, सोयाबीन और उड़द का रकबा बढ़ा

 
Tikamgarh News: खरीफ फसल की बोवनी के लिए कृषि विभाग ने इस बार 2 लाख 31 हजार हेक्टेयर का लक्ष्य रखा है, जबकि पिछले साल 2 लाख 30 हजार हेक्टेयर में बोवनी हुई थी। इस बार किसानों ने मूंगफली की बोवनी में रुचि कम दिखाई है, जिसके कारण 12,000 हेक्टेयर रकबा घटा है। मूंगफली की उपज देरी से आने के कारण किसानों को बी सीजन की फसल में देरी का सामना करना पड़ा था, जिससे वे रबी की फसल के लिए इंतजार करने को मजबूर हुए थे। इसके कारण मूंगफली के दाम भी ठीक नहीं मिल पाए थे।

वहीं, किसान सोयाबीन और उड़द की उपज में वृद्धि कर रहे हैं। सोयाबीन का रकबा 2,000 हेक्टेयर बढ़ाकर 10,000 हेक्टेयर किया गया है, जबकि उड़द का रकबा 8,000 हेक्टेयर बढ़ाकर 90,000 हेक्टेयर किया गया है। इसके अलावा, तिल का रकबा 1,000 हेक्टेयर बढ़ाकर 14,000 हेक्टेयर किया गया है और मूंग में 500 हेक्टेयर का रकबा बढ़ा है।पिछले साल 2024 में कृषि विभाग ने मूंगफली का 89,000 हेक्टेयर लक्ष्य रखा था, लेकिन किसानों ने 1 लाख 22 हजार हेक्टेयर में मूंगफली की खेती की थी, जिससे बंपर पैदावार हुई थी, हालांकि मौसम ने काफी नुकसान भी किया था। इस साल मूंगफली का रकबा 1 लाख 10 हजार हेक्टेयर रखा गया है।