Movie prime

मां अहिल्याबाई के नाम से जाना जाएगा मध्य प्रदेश का यह स्टेशन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया ऐलान 

मां अहिल्याबाई  के नाम से जाना जाएगा मध्य प्रदेश का यह स्टेशन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया ऐलान 
 

MP News: 31 मई 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के  जम्बूरी मैदान में महिला सशक्तीकरण सम्मेलन में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इस दौरान वर्चुअली राज्य को कई बड़े सौगात देंगे। एक तरफ वह मध्य प्रदेश को सतना और दतिया एयरपोर्ट की सौगात देंगे वहीं दूसरी तरफ इंदौर मेट्रो का भी लोकार्पण करेंगे।

 मध्य प्रदेश में पहली बार मेट्रो दौड़ने वाली है जिसको लेकर राज्य के लोगों में उत्सुकता देखने को मिल रही है। इस दौरान लोकमाता अहिल्याबाई की जयंती पर राज्य की महिलाए लाखों की संख्या में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होंगी।


गांधी नगर स्टेशन का नाम मां अहिल्या मेट्रो स्टेशन

 इंदौर के गांधीनगर स्टेशन पर इस दौरान बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके पहले एक बैठक में गांधीनगर स्टेशन का नाम बदलकर अहिल्याबाई के नाम पर करने के प्रस्ताव पर मोहर लगी है। इस स्टेशन पर अहिल्याबाई की एक प्रतिमा भी लगाई जाएगी

 बैठक में  अन्य 4 स्टेशनों के नाम रानी अवंतिका, दुर्गावती, झलका बाई व ऑपरेशन सिंदूर रखने पर सहमति बनी। इसका प्रस्ताव भोपाल भेजा गया है।


 सफर होगा सुहाना


 इंदौर मेट्रो की शुरुआत होने से सफर और भी ज्यादा सुहाना हो जाएगा। मेट्रो की शुरुआत होने के बाद पहले कुछ दिनों तक मेट्रो का फ्री में आनंद लिया जा सकता है इसके बाद डिस्काउंट के साथ मेट्रो यात्रा का लाभ उठाया जा सकता है।