Movie prime

 दमोह में आधे घंटे तेज बारिश हुई

 

Damoh News: नौतपा शुरू होते ही मौसम हर दिन बदल रहा है। कभी तेज धूप तो कभी बादल छा जाते हैं। नौतपा के पांचवें दिन शहर में शाम को तेज बारिश हुई। तेज हवाएं चलती रहीं। वहीं ग्रामीण अंचलों में दोपहर में गरज-चमक के साथ आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। कुछ देर के लिए गर्मी से राहत मिली।

बारिश थमते ही उमस ने फिर से परेशान किया। 24 घंटे में जिले में 3.8 औसत बारिश दर्ज की गई। दिन का तापमान 39.5 डिग्री एवं रात तापमान 26.0 डिग्री दर्ज किया गया। बनवार क्षेत्र में बिजली सप्लाई बंद हो गई। आधे घंटे की बारिश में सड़कों पर पानी-पानी हो गया। वहीं कई घरों में पानी घुस गया। सिंग्रामपुर फीडर की बिजली सप्लाई बंद हो गई। घंटों तक बिजली नहीं आई।