Movie prime

मप्र के इन 5 गावों को वृंदावन ग्राम के तर्ज पर विकसित करने का काम जल्द होगा शुरू, CM मोहन यादव ने दी जानकारी

 

MP News: बीते महीने मुख्यमंत्री मोहन यादव के द्वारा मध्य प्रदेश के कई गांवों को वृंदावन के तर्ज पर विकसित करने का आदेश दिया गया था हालांकि अभी तक इसका काम शुरू नहीं हुआ है। सामने आई जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के पांच गांवों को वृंदावन के तर्ज पर विकसित किया जाएगा इसके लिए जल्द ही काम भी शुरू किया जाएगा।

 मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्पष्ट रूप से कहा कि इन गांवों को विशेष रूप से तैयार किया जाना चाहिए इसके साथ यहां रोजगार का भी व्यवस्था होना चाहिए। इन गांव में जैविक खेती की व्यवस्था भी की जाएगी ताकि जो अपना खुद का खेती करके अपने जीवन को अच्छा बना सके।


इन गांवो में मुख्य रूप से गोपालन और प्राकृतिक खेती पर काम किया जाएगा। युवाओं को रोजगार से जोड़ा जाएगा ताकि यहां पर प्राकृतिक और जैविक खेती हो सके।

इन गांवो का समग्र विकास का खाका तैयार किया जाएगा और उसके बाद संबंधित विभाग इस आधार पर इन गांव में काम करेंगे। इसके लिए मोहन सरकार ने कैबिनेट बैठक में चर्चा किया।


 वृंदावन ग्राम परियोजना के तहत चुने गए गांव को राज्य और केंद्र सरकार के द्वारा राशि दी जाएगी जिससे इनका विकास होगा। योजना के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को नोडल बनाया जाएगा। सामने यह जानकारी के अनुसार इन गांव में वृंदावन की झलक दिखेगी।


 


 वृंदावन परियोजना के लिए गांव का चयन कलेक्टर के द्वारा किया जाएगा। इसके लिए एक समिति बनाई जाएगी।  इन गांव में आधुनिक सुविधाएं मिलेंगे और साथ ही साथ यहां मुख्य रूप से गोपालन भी किया जाएगा। यहां जैविक खेती पर जोर दिया जाएगा।

वृंदावन के तर्ज पर तैयार होंगे ये गांव 

 मध्य प्रदेश में वृंदावन ग्राम प्रोजेक्ट के अंतर्गत बनने वाले गांव वृंदावन के तर्ज पर तैयार किए जाएंगे। इन गांव में वृंदावन की स्पष्ट रूप से झलक दिखेगी। गांव बेहद साफ सुथरा और खूबसूरत होंगे। यहां हर तरह की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। अगर सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही वृंदावन ग्राम प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इन गांव में रोजगार की व्यवस्थाएं भी की जाएगी ताकि युवाओं को रोजगार मिल सके और राज्य से बेरोजगारी दर कम हो सके।