Movie prime

मध्यप्रदेश में फिर बदलेगा मौसम, कुछ जिलों में बढ़ेगा तापमान तो कुछ में छाए रहेंगे बादल

मध्यप्रदेश में फिर बदलेगा मौसम, कुछ जिलों में बढ़ेगा तापमान तो कुछ में छाए रहेंगे बादल
 

एक बार फिर मध्यप्रदेश के कुछ जिलों में मौसम में बदलाव होगा। मौसम विभाग के अनुसार मध्यप्रदेश के कुछ जिलों में तापमान में वृद्धि होगी तो कुछ जिलों में बादल छाए रहेंगे। ऐसे में कुछ जगह गर्मी से राहत मिलेगी, जबकि कुछ स्थानों पर लोगों को तेज गर्मी में झुलसना पड़ेगा। पिछले एक सप्ताह से मध्यप्रदेश में लगातार मौसम बदल रहा है। 


कुछ जिलों में बढ़ रही गर्मी 
मध्यप्रदेश के जिन जिलों में बारिश नहीं हुई है, वहां पर गर्मी के हालात बन रहे हैं। इन स्थानों पर तापमान 40 डिग्री को पार कर गया है। ऐसे में यहां पर तापमान में और अ​धिक बढ़ोतरी हो सकती है। सिवानी में इस समय तापमान 28.2 डिग्री है जबकि नर्मदापुरम में 40.2 डिग्री दर्ज किया गया है।

इसके अलावा उमरिया में 
29.3, पंचमढ़ी में 31 डिग्री, रीना में 32 ​डिग्री, सीधी में 30.8 डिग्री, तथा ​छिंदवाड़ा में तापमान 32.1 डिग्री दर्ज किया गया है। इसके अलावा बारिश नहीं होने से रतलाम, धार और ​शिवपुरी में भी तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। वहीं भोपाल की बात करें तो यहां 36.4 डिग्री, इंदौर में 37 डिग्री, ग्वालियर में 36.7 डिग्री, उज्जैन में 38.5 डिग्री और जबलपुर में 30.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।


स्थानों पर चल सकती हैं लू
मध्यप्रदेशश्के जिन जिलों में तापमान बढ़ गया है, वहां पर अगले सप्ताह से लू चलने का अंदेशा जताया जा रहा है। सबसे गर्म अप्रैल का आ​खिरी सप्ताह रहेगा। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश के अनुसार इस बार तापमान सामान्य से अ​धिक रहने की संभावना है। ऐसे में लू चलने के चांस ज्यादा है। औसतन अप्रैल के पहले सप्ताह में सामान्य से दो से तीन डिग्री तापमान ज्यादा रहेगा। वहीं प​श्चिमी गर्म हवाओं के चलने से इंदौर, सागर, और नर्मदापुरम में तापमान 40 डिग्री से ज्यादा रहेगा। उज्जैन, भोपाल, ग्वालियर और बाकी कुछ जिलों में यह तापमान 40 डिग्री से​ल्सियस के आसपास रहेगा। इसी प्रकार दूसरे सप्ताह में रात का तापमान भी सामान्य से दो-तीन डिग्री अ​धिक रहेगा।

पूर्व हवाओं के कारण नमी की मात्रा ज्यादा रहने से कुछ राहत मिल सकती है। भोपाल, जबलपुर, सागर, शहडोल, ग्वालियर, नर्मदापुरम में रात का तापमान 22 से लेकर 24 डिग्री के आसपास रहेगा। वहीं दिन में यह तापमान ग्वालियर, चंबल, रीवा, शहडोल त​था सागर में 43 डिग्री के आसपास रह सकता है। इस कारण इन क्षेत्रों में लू चलने की संभावनाएं हैं। वहीं रात का तापमान 25 से लेकर 27 डिग्री से​ल्सियस के आसपास रहेगा। 


चौथे सप्ताह में बढ़ेगा तापमान
यदि अप्रैल के चौथे सप्ताह की बात करें तो इस दौरान तापमान सामान्य से अ​धिक रहने की संभावना है। 
कुछ क्षेत्रों में रात का तापमान 30 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा में अप्रैल के चौथे सप्ताह में तापमान 45 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है।