Movie prime

खत्म हुआ इंतजार! जुलाई के अंत तक मप्र के कर्मचारियों-अधिकारियों को मिलेगा प्रमोशन, आदेश जारी 

 

 मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारी और अधिकारी 9 साल से प्रमोशन का इंतजार कर रहे थे। 9 सालों से उनका ओहदा नहीं बढ़ पाया था। अब कर्मचारियों और अधिकारियों का इंतजार खत्म होने वाला है।


 जुलाई के अंत तक शुरू होगा प्रमोशन


 मुख्य सचिव अनुराग जैन ने गुरुवार को एक हाई लेवल मीटिंग की इसमें उन्होंने प्रमोशन की डेडलाइन तय की। इस दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों की  गोपनीय चित्रावली अधिकतम एक सप्ताह में तैयार करके दीजिए। उन्होंने यह भी कहा कि 31 जुलाई तक 50000 कर्मचारियों का हर हाल में प्रमोशन होना चाहिए।


 जुलाई के अंत तक 50000 कर्मचारियों को मिलेगा प्रमोशन


 जुलाई के अंत तक मध्य प्रदेश के 50000 कर्मचारियों और अधिकारियों को प्रमोशन मिल जाएगा। इसमें मंत्रालय स्तर से लेकर जिला स्तर पर काम करने वाले कर्मचारी शामिल होंगे।


 सामान्य प्रशासन विभाग के एक अधिकारी ने जानकारी दिया कि जुलाई में होने वाले प्रमोशन के बाद सितंबर अक्टूबर में एक बार फिर नया प्रमोशन लिस्ट जारी किया जाएगा जिसमें 50000 से अधिक कर्मचारी और अधिकारियों को शामिल किया जाएगा। 4 साल में लगभग 4.50 लाख से अधिक कर्मचारी और अधिकारियों का प्रमोशन होगा।

 खत्म हुआ कर्मचारियों का इंतजार


 मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारी और अधिकारी 9 साल से प्रमोशन का इंतजार कर रहे थे। एक लंबी लड़ाई लड़ने के बाद अब कर्मचारियों और अधिकारियों का इंतजार खत्म हुआ है। सरकार के इस फैसले से कर्मचारियों और अधिकारियों में बेहद खुशी देखने को मिल रही है। अधिकारियों और कर्मचारियों ने  मुख्यमंत्री मोहन यादव को इस तोहफे के लिए धन्यवाद कहा है। मुख्यमंत्री ने साफ शब्दों में कहा है कि अब प्रमोशन में देरी नहीं होनी चाहिए।