Movie prime

Chhatarpur News: तहसीलदार के बाबू ने खुद हटाया पक्का अतिक्रम

 

Chhatarpur News: महेंद्र सागर तालाब से वृंदावन तालाब को जोड़ने वाली ऐतिहासिक बंडा नहर पर सालों से जमे कब्जे को हटाने की कार्रवाई शुरू हो गई। यहां समय से कब्जा होने से पानी की निकासी होना बंद हो गया था। नाले की स्थिति यह थी कि पक्का निर्माण करके नाला बंद कर रखा था। कलेक्टर के निर्देशन में सफाई अभियान शुरू हुआ तो अतिक्रमणकारी सामने आ गए।

राजस्व विभाग की टीम ने मंगलवार को नहर पर अतिक्रमण करने वालों के मकान और दुकानों पर निशान लगाए। इस दौरान स्थानीय लोग स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए आगे आ गए। नहर पर जगह-जगह 5 से 10 फीट तक का अवैध अवैध कब्जा मिला है। तहसीलदार अरविंद यादव ने अतिक्रमणकारियों को तीन दिन के भीतर स्वयं कब्जा हटाने का निर्देश दिया है।

इस अवधि के बाद प्रशासन जेसीबी से अतिक्रमण हटवाया जाएगा। कार्रवाई के दौरान टीकमगढ़ तहसील के बाबू बलिराम अहिरवार ने अपना पक्का मकान स्वयं हटा लिया। इससेपहले सोमवार को पूर्व विधायक केके श्रीवास्तव के परिवार ने भी नहर पर बनी अपनी गैलरी स्वयं तोड़ दी।

वहीं प्रशासन ने भुवन रजक, कुसुम रजक, संजय व प्रवीण दुबे, पप्पू कुशवाह्य समेत 38 से अधिक लोगों के अतिक्रमण चिह्नित किए हैं। कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के अनुसार यह राजशाही दौर की नहर है। इसका उपयोग वृंदावन तालाब को भरने के लिए किया जाता था। समय के साथ लोगों ने इस पर कब्जा कर लिया।

आसपास के निवासी कचरा फेंकने लगे। कलेक्टर ने शहर के इतिहासकारों से परामर्श कर नहर की सफाई योजना बनाई है। जो लोग नाले के ऊपर कब्जा किए हुए है और कब्जा नहीं हटाएंगे तो सख्ती से कब्जा हटाने की कार्रवाई की जाएगी।