Bina News: दूसरे दिन भी नई मूंग के दाम में 500 रुपए उछाल
Bina News: मंगलवार को कृषि उपज मंडी में आक्क घटी। मौसम साफ होने पर भी किसान 4 हजार बोरा अनाज लेकर आए। गेहूं के न्यूनतम दाम 2300 रुपए प्रति क्विंटल से बढ़कर 2350 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। वहीं शरबती गेहूं की आवक न होने से अधिकतम दाम 2800 रुपए से बढ़कर 2841 रुपए प्रति क्विंटल हुए।
चने के न्यूनतम दाम में भी आंशिक गिरावट हुई, दाम 5200 रुपए से घटकर 5100 रुपए हो गए। वहीं अधिकतम दाम 5501 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रहे। चने की आवक कम हो रही है। नई मूंग की आवक मंडी में हो रही है। 19 जून से मूंग का समर्थन मूल्य पर पंजीयन होना है। जिसका किसान इंतजार कर रहे हैं।
ऐसे में मंडी में मूंग की आवक घटी है। ऐसे में मूंग के दाम में उछाल रहा। क्वालिटी कमजोर होने से न्यूनतम दाम 6000 रुपए से घटकर 5811 रुपए प्रति क्विंटल रहे। वहीं अधिकतम दाम में उछाल रहा, अधिकतम दाम 6880 रुपए से बढ़कर 7300 रुपए हो गए। मूंग के दाम में अभी उछाल आने की संभावना बनी हुई है।
मूंग का समर्थन मूल्य 8768 रुपए है, याने अभी अधिकतम मूल्य समर्थन मूल्य से 1500 रुपए प्रति क्विंटल कम हैं। मसूर के न्यूनतम दाम 5800 रुपए से बढ़कर 5901 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। वहीं अधिकतम दाम में भी उछाल आया, दाम 6666 रुपए से बढ़कर 6735 रुपए हो गए। मसूर की क्वालिटी पर भी दाम निर्भर कर रहे हैं। पीली सरसों के दाम 7575 रुपए रहे।
हरे मटर के दाम भी बढ़े, 7510 रुपए प्रति क्विंटल बिका
हरा मटर की आवक हुई दाम में भी उछाल आया। दाम 6 हजार रुपए से बढ़कर 7510 रुपए प्रति क्विंटल रहे। किसान दाम कम होने के कारण मटर नहीं लाते हैं। बारिश में मटर के दाम में तेजी आने की संभावना है। अभी मंडी में नई मूंग की आवक हो रही है। मूंग की क्वालिटी के अनुरूप दाम मिल रहे हैं। वहीं खेतों में अभी मूंग की फसल की कटाई चल रही है।
इस बार किसानों ने मूंग का रकबा बढ़ाया था। गेहूं 2350 से 2841 रुपए, चना 5100 से 5501 रुपए, मसूर 5901 से 6735 रुपए, तेवड़ा 3100 से 3228 रुपए, सोयाबीन 3801 से 4350 रुपए, सरसों 5610 से 7575 रुपए, मटर 3000 से 7510 रुपए, मूंग 5811 से 7300 रुपए, उड़द 4401 से 4950 रुपए, बटरी 4200 रुपए से 4260 रुपए रहे। सभी दाम प्रति क्विंटल में हैं।

