Movie prime

Bina News: मूंग के दामों में हो रही गिरावट

 

Bina News: बुधवार को कृषि उपज मंडी में आवक स्थिर रही। मौसम साफ होने पर भी किसान 4 हजार बोरा अनाज लेकर आए। गेहूं के न्यूनतम दाम 2350 रुपए प्रति क्विंटल से घटकर 2311 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। वहीं शरबती गेहूं की आवक न होने से अधिकतम दाम 2841 रुपए से घटकर 2751 रुपए प्रति क्विंटल हुए।

चने के न्यूनतम दाम में भी आंशिक बढ़ोत्तरी हुई, दाम 5100 रुपए से बढ़कर 5150 रुपए हो गए। वहीं अधिकतम दाम 5501 रुपए प्रति क्विंटल से घटकर 5491रुपए प्रति क्विंटल हो गए। चने की आवक कम हो रही है। नई मूंग की आवक मंडी में हो रही है। क्वालिटी कमजोर आ रही है, ऐसे में मंडी में मूंग की आवक घटी है। ऐसे में मूंग के दाम में गिरावट रही।

क्वालिटी कमजोर होने से न्यूनतम दाम 5811 रुपए से घटकर 5530रुपए प्रति क्विंटल रहे। वहीं अधिकतम दाम में भी गिरावट रही, अधिकतम दाम 7300 रुपए से घटकर 7005 रुपए हो गए। मूंग के दाम में अभी उछाल आने की संभावना बनी हुई है। मूंग का समर्थन मूल्य 8768 रुपए है, 19 जून गुरुवार से किसान पंजीयन कराएंगे। मसूर के न्यूनतम दाम 5901 रुपए से घटकर 5691 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। वहीं अधिकतम दाम में भी उछाल आया, दाम 6735 रुपए से घटकर 6505 रुपए हो गए। मसूर की क्वालिटी पर भी दाम निर्भर कर रहे हैं। पीली सरसों के दाम 7200 रुपए रहे।

हरा मटर 7021 रुपए बिका

हरा मटर की आवक हुई दाम में गिरावट। दाम 7510 रुपए से घटकर 7021 रुपए प्रति क्विंटल रहे। किसान दाम कम होने के कारण मटर नहीं लाते हैं। अभी मंडी में नई मूंग की आवक हो रही है। मूंग की क्वालिटी के अनुरूप दाम मिल रहे हैं। गेहूं 2311 से 2751 रुपए, चना 5150 से 5491 रुपए, मसूर 5691 से 6505 रुपए, तेवड़ा 3100 से 3291 रुपए, सोयाबीन 3700 से 4350 रुपए, सरसों 5300 से 7200 रुपए, मटर 2900 से 7021 रुपए, मूंग 5530 से 7005 रुपए, उड़द 4500 से 5310 रुपए, बटरी 4271 रुपए से 4271 रुपए रहे। सभी दाम प्रति क्विंटल में हैं।