Bina News: जामुन के दाम 80 रुपए प्रति किलो चल रहे
Jun 12, 2025, 21:25 IST
Bina News: नगर में आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से जामुन की आवक शुरू हो गई है। मई में हुई बारिश से जामुन पक रही है। जामुन की मांग ज्यादा होने से दाम भी ज्यादा है, अभी छोटे आकार की जामुन 80 रुपए प्रति किलो बिक रही है। मधुमेह पीड़ित लोग जामुन एवं उसकी गुठलियों का उपयोग करते हैं। गांवों से देसी जामुन आती है। बारिश में अन्य जिलों से संकर किस्म की बड़ी जामुन भी आती है लेकिन देसी जामुन का उपयोग मधुमेह पीड़ित ज्यादा करते हैं।