Bina News: साल 2024 की तुलना में गेहूं के न्यूनतम दाम 100 रु. से ज्यादा बने
Bina News: बुधवार को आंशिक बादल छाए रहने के बावजूद कृषि उपज मंडी में किसान 7 हजार बोरा अनाज लेकर आए। पिछले साल की तुलना में गेहूं के दाम में उछाल बना हुआ है। गेहूं के न्यूनतम दाम में 2470 रुपए रहे, जबकि साल 2024 में दाम 2350 रुपए चल रहे थे। पिछले साल शरबती गेहूं की आवक हो रही थी, जिससे दाम 3500 रुपए के ऊपर बने हुए थे। इस साल शरबती गेहूं की आवक कम हुई, जिससे अधिकतम दाम 3000 रुपए तक चल रहे हैं।
साल 2024 में गेहूं के दाम में बाद में बढ़ोत्तरी हुई थी दाम 2800 रुपए तक पहुंच गए थे, जिससे आटा के दाम भी 3200 रुपए तक पहुंचे थे। चने के न्यूनतम दाम में 100 रुपए की गिरावट रही, दाम 5200 रुपए से हो गए। साल 2024 में चने के न्यूनतम दाम 6 हजार रुपए का आंकड़ा पार कर गए थे।
साल 2024, 2025 में चने के दाम मंडी में ज्यादा होने से किसानों ने समर्थन मूल्य पर चना नहीं बेचा। सभी मंडी में चना बेचने आए। मसूर के न्यूनतम दाम 5850 रुपए रहे। पिछले साल की तुलना में मसूर के दाम इस साल ज्यादा हैं, पिछले साल अधिकतम दाम 6300 रुपए पर थे, इस साल 6640 रुपए तक पहुंचे हैं।
2024 एवं 2025 में 28 मई को दाम
पिछले साल 28 मई की तुलना में कृषि उपज मंडी में अनाज के दामों में उतार-चढ़ाव का अंतर बना हुआ है। गेहूं के दाम पिछले साल से ज्यादा हैं, चने के दाम कम हैं। जिंस 2024 में दाम गेहूं 2350 से 3525 रुपए, चना 6340 से 6901 रुपए, मसूर 5550 से 6300 रुपए, तेवड़ा 5800 से 6101 रुपए, सोयाबीन 4100 से 4189 रुपए, सरसों 5201 से 6200 रुपए, मटर 4201 से 6500, बटरी 7600 से 8460 रुपए, मूंग 6601 से 7525 रुपए रहे।
जिंसों के 2025 में दाम गेहूं 2470 से 3000 रुपए, चना 5200 से 5599 रुपए, मसूर 5850 से 6640 रुपए, तेवड़ा 3200 से 3500 रुपए, सोयाबीन 3700 से 4146 रुपए, सरसों 5450 से 7401 रुपए, मटर 3400 से 8240 रुपए, बटरी 4990 से 4996 रुपए, मूंग 6000 से 6950 रुपए रहे। सभी दाम प्रति क्विंटल में हैं।