Movie prime

Bina News: चना के न्यूनतम दाम गिरावट के साथ 5100 रुपए पर आए

 

Bina News: बुधवार को कृषि उपज मंडी में आवक घटी। किसान 4 हजार बोरा अनाज लेकर आए। गेहूं के न्यूनतम दाम 2440 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रहे। वहीं शरबती गेहूं की आवक न होने से अधिकतम दाम 2825 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रहे। चने के न्यूनतम दाम में भी आंशिक गिरावट हुई, दाम 5191 रुपए से घटकर 5100 रुपए हो गए।

वहीं अधिकतम दाम 5518 रुपए पर स्थिर रहे। चने की आवक कम हो रही है। मसूर न्यूनतम दाम में उछाल गिरावट रही, 6050 रुपए से घटकर 5885 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। वहीं अधिकतम दाम में आंशिक उछाल आया, दाम 6685 रुपए से बढ़कर 6697 रुपए हो गए। मसूर की क्वालिटी पर भी दाम निर्भर कर रहे हैं। पीली सरसों के दाम 7581 रुपए रहे। बारिश के पहले ही अब अनाज की आवक घट रही है।

पीली सरसों 7581 रुपए क्विंटल बिकी

हरा मटर की आवक हुई, लेकिन दाम कम रहे। दाम 7501 रुपए रहे। किसान दाम कम होने के कारण मटर नहीं लाते हैं। बारिश के बारिश में मटर के दाम में तेजी आती है। अभी मंडी में नई मूंग की आवक हो रही है। इसके दाम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। क्वालिटी के अनुरूप दाम मिल रहे हैं। वहीं खेतों में अभी मूंग की फसल की कटाई चल रही है।

इस बार किसानों ने मूंग का रकबा बढ़ाया था। गेहूं 2440 से 2825 रुपए, चना 5100 से 5518 रुपए, मसूर 5885 से 6697 रुपए, तेवड़ा 3100 से 3250 रुपए, सोयाबीन 3840 से 4280 रुपए, सरसों 5490 से 7581 रुपए, मटर 3091 से 7501 रुपए, मूंग 5500 से 6111 रुपए, उड़द 3200 से 3450 रुपए रहे। सभी दाम प्रति क्विंटल में हैं।