Movie prime

फोरलेन बना बदनावर-उज्जैन सड़क मार्ग, 1350 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान

फोरलेन बना बदनावर-उज्जैन सड़क मार्ग, 1350 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान
 

इंदौर के लोगों के लिए खुशखबरी है। बदनावर से उज्जैन सड़क मार्ग को अब फोरलेन बना दिया गया है। इस पर लगभग 1350 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस हाइवे के फोरलेन बनने के बाद इस पर वाहन 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ सकेंगे। इस राष्ट्रीय राजमार्ग को अंतिम रुप दिया जा रहा है। गंभीर, चंबल, चामला नदी पर बड़े ब्रिज भी बनए गए हैं। आसपास के लोगों के लिए 17 किलोमीटर लंबी सर्विस रोड भी बनाई गई है। इससे यातायात सुगम होगा तथा लोगों का समय व ईंधन भी कम लगेगा। 


यह कार्य केंद्र सरकार की भारत माला योजना के तहत बनाया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्रा​धिकरण की तरफ से इस मार्ग का निर्माण करवाया गया। इसका निर्माण सात अप्रैल तक पूरा हो जाएगा।

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इसका लोकार्पण करेंगे। इंदौर के कलेक्टर प्रियंक मिश्र लोकार्पण कार्यक्रम को अंतिम रुप देने के लिए बदनावर पहुंचे। यहां एक गांव के खेत में हेलीकाप्टर उतारा जाएगा। इसके लिए यहां हेलीपेड बनाया जाएगा। परिवहन मंत्री नितिन गडकरी यहां पर लगभग एक घंटा रुकेंगे। वह इस सड़क मार्ग का अवलोकन भी करेंगे।


 राजमार्ग की लंबाई 69 किलोमीटर
इस राष्ट्रीय राजमार्ग की लंबाई बदनावर से उज्जैन तक 69 किलोमीटर है। यह मार्ग राजस्थान और गुजरात की तरफ से आने वाले वाहन चालकों के लिए काफी सुविधाजनक होगा। इस राष्ट्रीय राजमार्ग की सबसे बड़ी बात यह है कि यह दिल्ली-मुंबई कॉरिडोर से भी जुड़ा हुआ है। स्थानीय परिवहन और आवारा पशुओं को रोकने के लिए इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर 100 से ज्यादा बॉक्स कल्वर्ट बनाए गए हैं।

इसके अलावा इस मार्ग पर 30 से ज्यादा अंडरपास बनाए गए हैं ताकि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को असुविधा नहीं हो। गंभीर, चंबल, चामला नदी पर बड़े ब्रिज बनाए गए हैं ताकि तेज बारिश के कारण किसी भी सूरत में यातायात प्रभावित नहीं हो। उज्जैन के पास बने बाइपास की लंबाई 13 किलोमीटर है, जबकि बड़नपुर में यह 9 किलोमीटर लंबा बायपास बनाया गया है।