Movie prime

MP News: मध्यप्रदेश के इस जिले में बनेगा सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र, रोजगार के खुलेंगे नए दरवाजे

 

New IMT in MP: मध्यप्रदेश राज्य में सरकार औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने को लेकर बड़े स्तर पर प्लान बना रही है। सरकार प्रदेश के रतलाम जिले में सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र (New IMT in Ratlam) विकसित करने की तैयारी कर रही है। रतलाम में सरकार द्वारा औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के बाद हजारों लोगों को रोजगार मिलने के साथ-साथ प्रॉपर्टी के दामों में भी उछाल देखने को मिलेगा। इसके अलावा जिले में औद्योगिक क्षेत्र विकसित होने के बाद रतलाम की आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा।

दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे पर स्थापित होगा सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र

प्रदेश सरकार रतलाम जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा औद्योगिक निवेश केंद्र विकसित करने जा रही है। वर्तमान में औद्योगिक निवेश क्षेत्र में करोड़ों रुपये से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। इस औद्योगिक क्षेत्र  के दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के नजदीक होने के कारण यहां पर ट्रांसपोर्ट की बेहतर सुविधा भी निवेशकों का ध्यान आकर्षित करने का काम कर रही है। दिल्ली और मुंबई के बीचों-बीच स्थित होने से इस औद्योगिक निवेश क्षेत्र से रेल और सड़क मार्ग दोनों ही बेहद सुगम होंगे।

रतलाम आने वाले समय में बन सकता है सोलर प्रोजेक्ट, फार्मा और लॉजिस्टिक हब 

दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे के केंद्र बिंदु पर बसा रतलाम आने वाले समय में सोलर प्रोजेक्ट, फार्मा और लॉजिस्टिक जैसे सेक्टर का हब बन सकता है। प्रदेश सरकार ने रतलाम जिले में तकरीबन 1466 हेक्टेयर भूमि पर औद्योगिक क्षेत्र विकसित करनेकी मंजूरी दी है। जल्द ही औद्योगिक विकास निगम द्वारा इसके निर्माण की प्रक्रिया को पुर्ण भी कर लिया जाएगा। 
सरकार द्वारा रतलाम में औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने हेतु करोड़ों रुपये की लागत से फोरलेन सड़कें, ब्रिज और पाइपलाइन डालने का काम शुरू करने हेतु मंजूरी दी गई है।