Movie prime

जीआईएस सर्वे पूरा, टैक्स वसूली अब इसके आधार पर होगी

 

Burhanpur News: शहर में अब संपत्तियों पर कर वसूली जीआईएस सर्वे के आधार पर की जाएगी। इसका सर्वे काम पूरा हो चुका है और अब हर संपत्ति पर कर का नया निर्धारण किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम कार्यालय में राजस्व निरीक्षकों को पूरी प्रक्रिया समझाई गई। इससे नगर निगम की कर वसूली में वृद्धि होगी।

कुछ महीने पहले नगर निगम ने शहर के आवासीय और व्यावसायिक भवनों का सर्वे कराया था, जिसमें ड्रोन और जीआईएस का इस्तेमाल किया गया था। अब इस सर्वे की रिपोर्ट तैयार है और डाटा एक ऐप में डाला जाएगा। इस ऐप के जरिए हर संपत्ति का विवरण मिलेगा, जिससे नए सिरे से करों का निर्धारण किया जाएगा।

अब तक यदि कोई भवन स्वामी कम कर जमा कर रहा था, तो उसे अब तय राशि जमा करनी होगी। निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार को राजस्व निरीक्षकों को जीआईएस सर्वे के आधार पर कर वसूली की जानकारी दी गई। इससे निगम को टैक्स भुगतान और वसूली की निगरानी में आसानी होगी, जिससे शहर में विकास कार्यों को बढ़ावा मिलेगा।