Movie prime

मध्यप्रदेश में गर्मी के तेवर हुए तीखे, नर्मदापुरम का तापमान 42 डिग्री से​ल्सियस के पार

मध्यप्रदेश में गर्मी के तेवर हुए तीखे, नर्मदापुरम का तापमान 42 डिग्री से​ल्सियस के पार
 
मध्यप्रदेश में गर्मी के तेवर हुए तीखे

 मध्यप्रदेश में गर्मी ने अपने तेवर काफी तीखे कर लिए हैं। इसके अलावा राजस्थान के साथ लगते जिलों में लू का प्रभाव भी पड़ने लग गया है। मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान नर्मदापुरम का रहा, जो 42 डिग्री से​ल्सियस को पार कर गया। मौसम विभाग के अनुसार मध्यप्रदेश के पड़ोसी राज्य गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र का तापमान बढ़ रहा है। यहां से आ रही गर्म हवाओं का असर मध्यप्रदेश पर पड़ रहा है।

 
अप्रैल महीने के पहले सप्ताह से ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शनिवार से ही मध्यप्रदेश में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। सबसे अ​धिक तापमान नर्मदापुरम का 42.4​ डिग्री से​ल्सियस दर्ज किया गया। यह इस सीजन का सबसे अ​धिक गर्म दिन रहा। इसके अलावा मध्यप्रदेश के आठ शहरों में भी तापमान 40 डिग्री से​ल्सियस से अ​धिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार मौसम का इस प्रकार का मिजाज दो से तीन दिन और बना रह सकता है। इस दौरान लू चलने की भी संभावना है। 


लगातार चल रही गर्म हवाएं
मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में कोई भी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। इसी कारण मौसम ज्यादा शुष्क हो गया है। हवा में नमी की मात्रा काफी कम हो गई है। इसी कारण तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। हवाओं का रुख भी प​श्चिमी दिशा की तरफ है। ऐसे में लगातार गर्म हवाएं चल रही हैं। इस कारण गर्मी के तेवर तीखे हो गए हैं। इस तरह की ​स्थिति अभी और चल सकती हैं। राजस्थान में इस समय लू चल रही हैं। ऐसे में जो जिले राजस्थान के साथ लगते हैं, उनमें भी लू चलने की संभावना है। इसका असर गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र के कारण पड़ रहा है। अब 8 अप्रैल से नया प​श्चिमी विक्षोभ शुरू होगा, जो उत्तर भारत के क्षेत्र के प्रभावित करेगा।

शहरों का तापमान
यदि मध्यप्रदेश के शहरों के तापमान की बात करें तो इस समय सबसे अ​धिक नर्मदापुरम का तापमान 42.4 है। इसके अलावा खुजराहों का तापमान 41.6 डिग्री से​ल्सियस, रतलाम का 41.5, दमोह का 40.5, धार का 40.1, सागर का 40, मंडला का 40 डिग्री, सतना का 40 डिग्री से​ल्सियस दर्ज किया गया है।