Movie prime

मसूर में आया जोरदार उछाल, जाने दाल के थोक भाव

 

इंदौर की मंडी में आपूर्ति कम रहने के साथ दाल मिलर्स की मांग से मसूर में जोरदार उछाल आया है। मंडी में देशी मसूर की आवक नगण्य है केवल आयातित मालों पर ही सौदे हो रहे है। चने के भाव भी तेज रहे। प्रमुख संगठनों ने सरकार से पीली मटर के आयात पर कम से कम 50 प्रतिशत का सीमा शुल्क लगाने का जोरदर आग्रह किया है लेकिन सरकार जल्दबाजी में 
कोई निर्णय लेने के मूड में नहीं है।

 भारत में दलहनों के संवर्ग में पीली मटर का ही सर्वाधिक आयात हुआ है। व्यापार विश्लेषकों के अनुसार विशाल आयात के कारण घरेलू प्रभाग में इसकी आपूर्ति एवं उपलब्धता काफी बढ़ गई है जिससे अन्य दलहनों की मांग, खपत एवं कीमत प्रभावित हो रही है।

दलहन: चना कांटा 6000 से 6100, डंकी 5100 से 5300, विशाल 5७50 से 5850, मसूर 6450 से 6500, तुवर नई महाराष्ट्र सफेद 7100, महाराष्ट्र लाल 7200 से 7400, कर्नाटक 7200 से 7500, निमाड़ी 6400 से 7000, मूंग बेस्ट नया 8000 से 8100, एवरेज 7200 से 7700, उड़द बोल्ड 7500 से 8000, मीडियम 6000 से 7000, हल्का 3000 से 5000 रुपए क्विंटल।

दालें: चना दाल 7200 से 7400, बोल्ड 7900 से 8000, मसूर दाल बोल्ड 7900 से 8000, तुवर दाल सवा नंबर 8000 से 8100, फूल 9200 से 9400, बेस्ट तुवर दाल 9700 से 10800, ब्रांडेड तुवर दाल 11200, मूंग दाल 9200 से 9400, मूंग मोगर 9800 से 9900, बोल्ड 10200 से 10300, उड़द दाल 9100 से 9300, उड़द मोगर 9900 से 10000, बोल्ड 10100 से 10300 रुपए।

काबली चने में नरमी रही। काबली चना (42-44) 11350, (44-46) 11050, (58-60) 8550, (60-62) 8450 रुपए।

मुंबई पोट पर आयातित चना नया तंजानिया 5650, ऑस्ट्रेलिया 5750, तुवर लेमन 6800 व उड़द एफएक्यू 7050 रुपए