Movie prime

 प्रदेश के रेडक्रॉस सोसाइटी पदाधिकारियों का पदभार ग्रहण,  राज्यपाल मांगूभाई पटेल ने दिलाई शपथ

 
 

भोपाल,30 नवंबर (इ खबर टुडे)। प्रदेश के रेडक्रॉस सोसाइटी के इलेक्शन में निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। प्रदेश के राज्यपाल मांगू भाई पटेल ने सदस्यों को शपथ दिलाई। रतलाम के मनीष रावल ने शपथ के बाद पदभार ग्रहण किया।

redcross

6 नवंबर को भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के चुनाव में निर्विरोध चुने गए भोपाल के श्याम सिंह कुमरे, चेयरमैन रतलाम के मनीष रावल वाइस चेयरमैन और बैतूल के दिपेश मेहता कोषाध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह आज भोपाल में संपन्न हुआ। प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने सभी सदस्यों को शपथ ग्रहण कराई। शपथ ग्रहण करने के पश्चात सभी सदस्यों ने भोपाल में स्थित भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी कार्यालय शिवाजी नगर में पहुंचकर पदभार ग्रहण किया।