Movie prime

मध्यप्रदेश में संविदा कर्मचारियों की सैलरी में 4 से 6 हजार तक की बढ़ोतरी

 

 मध्यप्रदेश सरकार ने अपने यहां संविदा पर लगे कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। सरकार ने इस कर्मचारियों का वेतन 4 से 6 हजार रुपये तक बढ़ाने के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश जारी होते ही इन कर्मचारियों को बड़ा लाभ हुआ है। अब यह कर्मचारी अपने परिवार का अच्छी तरह से पालन-पोषण कर सकेंगे। 


वेतन वृद्धि के लिए संविदा कर्मचारियों ने लंबी लड़ाई लड़ी। मध्यप्रदेश के कुक्कुट विकास निगम में काम करने वाले संविदा कर्मचारियों की सैलरी में 4 से 6 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। एकदम इतनी बड़ी बढ़ोतरी कर्मचारियों के लिए किसी सौगात से कम नहीं है। इससे संविदा कर्मचारियों को हजारों रुपये का लाभ होगा। संविदा कर्मचारियों ने अपनी मांग मनवाने के लिए हड़ताल भी की थी। विभागीय मंत्री लखन पटेल ने कर्मचारियों की सभी समस्याओं का समाधान और उनकी मांग पूरी करने का आश्वासन दिया था। उन्होंने संविदा कर्मचारियों को जल्द ही वेतन वृद्धि का भरोसा दिलाया था। 


मंत्री का जताया आभार
जब वेतन वृद्धि के आदेश जारी हो गए तो उसके बाद कुक्कुट विकास निगम के संविदा कर्मचारी प्रदेश के पशुपालन मंत्री लखन पटेल का आभार जताने पहुंचे। संविदा कर्मचारियों ने मंत्री पटेल के निवास पर पहुंचकर उन्हें मिठाई ​खिलाई और वेतन वृद्धि के लिए एक धन्यवाद प्रस्ताव भी दिया। 


33 दिन तक चली कर्मचारियों की हड़ताल
कुक्कुट विकास निगम के संविदा कर्मचारियों इन मांगों को पूरा करवाने के लिए 33 दिन तक हड़ताल भी की थी। कर्मचारी संविदा नीति 2023 को लागू करवाने की मांग को लेकर अनि​श्चितकालीन हड़ताल पर चले गए थे। कर्मचारियों के प्रदेश अध्यक्ष रमेश राठौर के नेतृत्व में 33 दिन से यह हड़ताल चल रही थी। कर्मचारियों के सामने झुकते हुए सरकार ने उनकी वेतन वृद्धि के आदेश जारी कर दिए। अब इन संविदा कर्मचारियों की सैलरी में 4 से 6 हजार रुपये तक की वेतन वृद्धि हो गई है। ऐसे में कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।