Movie prime

मप्र के इस शहर में 25 लाख रुपए से बनेगी सड़क-नाली, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि ने 5 वार्डों में किया भूमिपूजन

 

MP News: मप्र के महेश्वर नगर के वार्ड 6 में 8 लाख रुपए से सीसी रोड का निर्माण होगा। शनिवार को नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि गजराज यादव, सीएमओ प्रियंक पंड्या व पार्षदों ने इसका भूमिपूजन किया। वार्ड में शम्मी आमगा के मकान से चंदेरी के मकान तक यह सड़क बनेगी।

यादव ने बताया नगर के वार्ड 5 में 4 लाख 35 हजार रुपए से नाली व वार्ड 3 में 5 लाख 13 हजार रुपए से सीसी रोड निर्माण होगा। वार्ड 13 में 1 लाख 66 हजार व वार्ड 4 के वृद्ध कालेश्वर मंदिर में 5 लाख 31 हजार रुपए से पैवर लगाए जाएंगे। शनिवार को पांच वाडों में अलग-अलग स्थान पर भूमिपूजन हुआ। नप उपाध्यक्ष सचिन शर्मा, पार्षद विक्रम यादव, लखन बिलवाल, अवि महाजन, गजानंद मकवाने, शैलेंद्र जैन, राज यादव, शेरू अंसारी, मुजफ्फर अंसारी, दिनेश यादव, सब इंजीनियर रवि बड़ोदिया सहित वार्डवासी मौजूद रहे।

नप अध्यक्ष ने वार्ड वासियों को विकास कार्य एवं योजनाओं की जानकारी

 नप अध्यक्ष अलका यादव ने वार्डवासियों को विकास कार्य व योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा सभी वार्डों में जल्द काम शुरू किए जाएंगे। अध्यक्ष प्रतिनिधि यादव ने बताया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव व नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से पिछले दिनों विकास कार्यों को लेकर चर्चा की थी। दोनों ने अतिरिक्त विकास कार्यों के लिए राशि आवंटित करने का आश्वासन दिया है।