Movie prime

Mp weather Alert: मध्य प्रदेश का बदला मौसम, इन छेत्रो में झुलसाएगी गर्मी, इस दिन से ताबड़तोड़ लू चलने के आसार

मौसम विभाग ने 7 और 8 अप्रैल को उज्जैन, ग्वालियर और चंबल संभाग के 10 जिलों में लू की स्थिति की भविष्यवाणी की है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर और सागर संभागों में भी लू चलने की संभावना है। MP Weather Update 
 

MP Weather Update : मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलने लगा है, जहां अब तक राज्य के कई जिलों में ओलावृष्टि के साथ भारी बारिश होती थी, लेकिन अब मौसम शुष्क हो गया है और तापमान बढ़ने लगा है।

 मौसम विभाग ने 7 और 8 अप्रैल को उज्जैन, ग्वालियर और चंबल संभाग के 10 जिलों में लू की स्थिति की भविष्यवाणी की है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर और सागर संभागों में भी लू चलने की संभावना है। MP Weather Update 

मौसम विभाग की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने कहा कि अब तक दो चक्रवाती परिसंचरण प्रणालियां और एक पश्चिमी विक्षोभ चक्रवाती परिसंचरण के रूप में सक्रिय थे। कुछ स्थानों पर आंधी-तूफान के साथ बारिश भी हुई।


अगले दिनों में कैसा रहेगा मध्य्प्रदेश का मौसम 

 शनिवार को व्यवस्था कमजोर हो जाएगी। इसके बाद गर्मी का प्रभाव बढ़ेगा। इससे तापमान में बढ़ोतरी होगी। अगले 3 से 4 दिनों तक दिन का तापमान बढ़ सकता है। वहीं, 7-8 अप्रैल को हरम हवाएं चलेगी। 

बता दे की इस महीने के सबसे गर्म आखिरी सप्ताह रहेगा। दिन का तापमान 45 डिग्री पार हो सकता है ।ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा, इंदौर, उज्जैन और भोपाल में लू भी चल सकती है। MP Weather Update 


मौसम केंद्र भोपाल के वैज्ञानिक वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि इस बार तापमान के सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। वहीं, प्रदेश में अप्रैल महीने में 7 से 10 दिन तक हीट वेव यानी, लू का असर देखने को मिल सकता है।