मध्य प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पदों पर भर्ती
Mp में महिला एवं बाल विकास विभाग आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 19500 पदों पर भर्ती करने जा रहा है। इनमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 2017 और सहायिका के 17477 पद शामिल होंगे।
महिला बाल विकास विभाग ने इन पदों पर भर्ती के लिए 10 दिन के अंदर आवेदन आमंत्रित किए हैं।
इच्छुक आवेदको को मध्य प्रदेश ऑनलाइन द्वारा तैयार किए गए चैन पोर्टल के माध्यम से आवेदन करना होगा।
मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने पर्यवेक्षकों के पद पर नव चयनित 650 प्रतिभागियों को बधाई दी है।
कुल पद 19500
आवेदन शुरू 21 जून 2025।
लास्ट डेट 30 जून 2025।
फीस ₹100
जिन आंगनबाड़ी केन्द्रों के रिक्त पदों के लिए प्रक्रिया अपनाई जा रही है। उनके संबंध में यदि कलेक्टर, अपर कलेक्टर, संभाग आयुक्त, अपर आयुक्त के न्यायालय या उच्च न्यायालय में कोई प्रकरण चल रहा है या भर्ती प्रक्रिया के दौरान कोई प्रकरण सामने आता है तो न्यायालय का निर्णय अंतिम होगा। चयन और नियुक्ति न्यायालय के निर्णय के अधीन रहेगी।
जिस गांव या नगरीय क्षेत्र के वार्ड में पद भरा जाना है। आवेदन करने वाले का ग्रामीण क्षेत्र में उसी राजस्व ग्राम में और शहरी या नगरीय क्षेत्र में उसी वार्ड की निवासी होना अनिवार्य है। अन्य ग्राम या वार्ड की महिला आवेदन के लिए पात्र नहीं होगी।
ऑनलाइन आवेदन MP Online द्वारा तैयार चयन पोर्टल (https://chayan.mponline .gov.in) के माध्यम से किया जा सकेगा। आवेदन MP Online के कियोस्क या स्वयं MP Online के पोर्टल पर जाकर भर सकते हैं। MP Online द्वारा भरे जाने वाले आवेदन के लिए 100 रुपए शुल्क और 18% GST देना होगा।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए एक जनवरी 2025 की स्थिति में आयु 18 से 35 साल होनी चाहिए।