Vande Bharat Train Update: मप्र को रेलवे विभाग दीपावली से पहले देगा बड़ी सौगात, भोपाल से दिल्ली का सफर आसान करेगी वंदे भारत
New Vande Bharat Train Update: मध्य प्रदेश राज्य को दीपावली से पहले रेलवे विभाग की तरफ से बड़ी सौगात मिलने जा रही है। जानकारी के अनुसार रेलवे विभाग की ओर से भोपाल और दिल्ली का सफर आसान करने हेतु नई वंदे भारत ट्रेन चलाने की तैयारी की जा रही है।
रेलवे विभाग द्वारा नई वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat train update) की सेवाएं शुरू करने के बाद भोपाल से दिल्ली का सफर करने वाले हजारों ट्रेन यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा। दरअसल रेलवे विभाग लंबी दूरी का सफर करने वाले ट्रेन यात्रियों के सफर को स्लीपर वंदे भारत के जरिए सुगम और सुविधाजनक बनाने की तैयारी कर रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय रेलवे (Indian Railway) इसी वर्ष दिवाली से पहले दिल्ली और भोपाल के बीच नई स्लीपर वंदे भारत ट्रेन (Bhopal to Delhi Sleeper Vande Bharat) शुरू करने जा रहा है। इससे त्यौहार पर लाखों यात्रियों का सफर आसान होगा।
अहमदाबाद और पटना के रूट पर यात्रा करने वाले ट्रेन यात्रियों का भी सफर होगा आसान
रेलवे विभाग दिवाली से पहले अहमदाबाद और पटना के रूट पर ट्रेन यात्रियों का सफर आसान करने हेतु स्लीपर वंदे भारत (Delhi to Patna sleeper Vande Bharat) शुरू करने की तैयारी कर रहा है। जानकारी के अनुसार पटना के लिए चलने वाली ट्रेन प्रयागराज और वाराणसी होते हुए पटना शहर साढ़े 11 घंटे में पहुंचेगी। स्लीपर वंदे भारत (Sleeper Vande Bharat) के शुरू होने से इस रुट पर यात्रियों का लगभग 1 घंटे से लेकर 6 घंटे तक का समय बचेगा। आमतौर पर इस रूट पर यात्रियों को सफर के दौरान 12 से 17 घंटे तक का वक्त लगता है जब कम होकर 11 घंटे का रह जाएगा।
स्लीपर वंदे भारत ट्रेन अधिकतम 180 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रैक पर
भोपाल और दिल्ली के बीच शुरू होने जा रही दीपावली से पहले स्लीपर वंदे भारत ट्रेन (Sleeper Vande Bharat train update) रेलवे ट्रैक पर अधिकतम 180 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ती हुई दिखाई देगी। तेज रफ्तार के चलते कई रूटों पर यह ट्रेन अन्य गाड़ियों के मुकाबले यात्रियों का आधा समय बचाएगी।
स्लीपर वंदे भारत ट्रेन दिल्ली, भोपाल और पटना सहित अहमदाबाद जैसे लंबे रूट पर ट्रेन यात्रियों को सुविधाजनक यात्रा प्रदान करेगी। खबरों के अनुसार इस साल के अंत तक रेलवे विभाग कई रूटों पर स्लीपर वंदे भारत का संचालन शुरू कर सकता है। भोपाल और दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का संचालन रेलवे विभाग अक्तूबर की शुरुआत में कभी भी शुरू कर सकता है।