Movie prime

मध्य प्रदेश में मूंग उड़द की खरीद शुरू,दाल के भाव स्थिर, चने के भाव कम

 

थोक बाजार में इन दिनों सभी प्रमुख दालों के भाव स्थिर बने हुए हैं। व्यापारी वर्ग के अनुसार, बाजार में दालों का भरपूर स्टॉक मौजूद है, जबकि ग्राहकी बेहद कमजोर बनी हुई है। इसी कारण दालों में फिलहाल किसी भी प्रकार की तेजी की संभावना नहीं जताई जा रही है, बल्कि आगे चलकर भावों में और गिरावट की आशंका जताई जा रही है। विशेष रूप से चने के भाव में बीते कुछ दिनों में जो सुधार देखने को मिला था, उसमें अब फिर से नरमी का रुख बन गया है।

सोमवार को छावनी मंडी में चना कांटा और विशाल चना दोनों के भावों में लगभग 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गई। चना कांटा का भाव घटकर 6000 रुपए प्रति क्विंटल और विशाल चना का भाव 5900 रुपए प्रति क्विंटल पर आ गया।

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि न तो निर्यात से कोई विशेष समर्थन मिल रहा है और न ही घरेलू खपत में कोई उल्लेखनीय बढ़ोतरी दिख रही है। ऊपर से खरीफ सीजन की दालों की बुआई भी अच्छी बताई जा रही है, जिससे आने वाले दिनों में नई आवक का दबाव और अधिक बढ़ सकता है। इधर, मध्यप्रदेश में सोमवार से ग्रीष्मकालीन (जायद सीजन) मूंग और उड़द की सरकारी खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर शुरू हो गई है। यह खरीद 6 अगस्त 2025 तक जारी रहेगी। इसके लिए किसानों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूर्व में पूरी हो चुकी है।

मंडी में अनाज के भाव

उड़द बोल्ड 7400 से 7600 एवरेज 6200 से 6500 हल्का उड़द 3000 से 5000 काबुली डॉलर 8800 से 9300 काबुली रशियन 5600 से 5800 बिटकी 5200 से 5300 गेहूं मिल क्वालिटी 2600 से 2650 लोकवन 2850 से 2900 पूर्णा 2800 से 2850 मालवराज 2650 से 2675 मक्का 2250 से 2275 सरसों 6200 से 6400 निमाड़ी 6450 से 6600 रायडा 5900 से 6100 करंज 4550 से 4600 टोली 4500 से 4600 तिल्ली 6500 से 7500 अलसी 7000 से 7200 सोयाबीन किसानी मंडी 4150 से 4350 चना दाल 7450 से 7650 रुपए।

चना कांटा 5950 से 6000 डंकी चना 5200 से 5500 विशाल 5800 से 5900 मसूर 6000 से 6050 तुअर महाराष्ट्र सफेद 6600 महाराष्ट्र लाल 6600 से 6700 कर्नाटक 6600 से 6800 निमाड़ी 6000 से 6500 मूंग बेस्ट नया 7200 से 7350 एवरेज 6700 से 7000 मोगर 5800 से 6600 उड़द नया गर्मी 6500 से 7200