Burhanpur News: गंदा पानी बहने से हुई समस्या
Burhanpur News: नगर पालिका के सामने सीवरेज का गंदा पानी बहने से आमजन को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। मंगलवार को नगर पालिका की टीम ने यहां साफ सफाई कराई। सीवरेज से काफी मलबा निकला। नगर पालिका जनसंपर्क अधिकारी नरेंद्रसिंह तंवर ने बताया वार्ड नंबर 3 व 6 के बीच डी-वन कॉलोनी में नेपा मिल अफसर-कर्मचारी रहते हैं।
यहां सीवरेज टैंक बना है। इससे सीवरेज का पानी ओवरफ्लो होने से यह समस्या उत्पन्न हुई थी। इसे दुरुस्त करा दिया गया है। उन्होंने बताया नगर में 24 वार्ड हैं। इसमें से 19 वार्ड नेपा मिल द्वारा उनके कर्मचारियों के लिए बनाए गए हैं। इसमें सीवरेज सिस्टम भी पहले से बना हुआ है। आवासों के सीवरेजको 60 साल से अधिक का समय हो चुका है।
आए दिन सीवरेज के पाइप टूटने फूटने की शिकायत आती है। नगर पालिका द्वारा इसे सीमित संसाधनों के बाद भी दुरुस्त करा दिया जाता है। कई बार चेंबरों की सफाई करते समय बर्तन धोने के कूचे, सब्जी, प्लास्टिक की पन्त्री,नारियल के कूचे, प्लास्टिक की छोटी बोतलें चेंबरों में फंस जाती है। यही वजह है कि चेंबर जाम हो जाते हैं। नगर पालिका की ओर से अपील की गई है कि लोग किचन के वॉश बेस में जाली लगाकर रखें ताकि अनुपयोगी वस्तुएं पाइप के माध्यम से चेंबर में न जाएं।