Movie prime

Barwani News: विश्व साइकिल दिवस पर स्वास्थ्य, सफाई व पर्यावरण को लेकर जागरूक कर रहे ग्रुप के सदस्य

 

Barwani News: शहर के युवाओं ने डेढ़ साल पहले हम साइकिल वाला ग्रुप बनाया है। इसके माध्यम ये वे अच्छे स्वास्थ्य के लिए साइकिल के उपयोग को बढ़ावा देने के साथ ही सफाई, पर्यावरण को लेकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। ग्रुप के सदस्यों ने बताया स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से डेढ़ वर्ष पहले ग्रुप बनाया।

वर्तमान में ग्रुप में 60 सदस्य हैं। ग्रुप के सदस्य रविवार सुबह 8 बजे शहर में साइकिल से घूमकर लोगों को स्वच्छता, पानी बचाओ, स्वास्थ्य, पौधारोपण, प्लास्टिक मुक्त अभियान, मतदान आदि का संदेश देकर प्रेरित करते हैं। ग्रुप के सदस्यों ने पिछले वर्ष शहर में कई जगह पौधे लगाए। ग्रुप के सदस्य इनकी देखरेख भी कर रहे हैं। स्कूली छात्रों के लिए मार्गदर्शन शिवि शिविर, चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन सहित अन्य कई गतिविधियां संचालित की जा रही है।

शहर के सब्जी मंडी साथ ही साथ फल व सब्जी बाजार क्षेत्र में कचरे की समस्या थी। यहां फल सब्जी विक्रेता कचरा व खराब फल फेंक जाते थे। इससे गंदगी हो रही थी। इसके निराकरण के लिए ग्रुप के सदस्यों ने नगर पालिका के अधिकारियों से बात की। इसके बाद यहां प्रतिदिन कचरा एकत्रित करने के लिए वाहन घुमाने की व्यवस्था कराई।

इसके बाद नियमित रूप से फल और सब्जी विक्रेताओं से कचरा, खराब फल और सब्जियों को एकत्रित कर रही है। जिससे किला परिसर स्थित राजराजेश्वर मंदिर व अन्य धार्मिक स्थलों के आसपास होने वाली गंदगी से निजात मिली है। ग्रुप के सदस्यों ने बताया साइकिल चलाने से स्वास्थ्य बेहतर रहता है। इससे आर्थिक बचत भी होती है है।