मप्र के खंडवा में हुआ निर्भया जैसा कांड, बेरहमी से महिला का सामूहिक बलात्कार, बाहर पड़ा था युटरस
मध्य प्रदेश के खंडवा में रूह कंपा देने वाली घटना हुई है। यहां आरोपियों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और जब उनका इतने से भी मन नहीं भरा तो उन्होंने महिला के निजी अंग में सरिया डालकर बच्चेदानी बाहर निकाल दी। महिला किसी से कुछ बता पाती इसके पहले ही उसकी मौत हो गई। अभी तक पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है।
खंडवा में आदिवासी महिला के साथ हुआ दुष्कर्म
खंडवा के खालवा आदिवासी क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। गांव की 45 साल की महिला के साथ निर्भय जैसा कांड हुआ है। शुक्रवार को इस गांव में विवाह था और इस कार्यक्रम में आसपास के गांव के लोग भी आए थे। महिला भी अपने परिवार के साथ शादी में शामिल हुई लेकिन रात को अचानक वह गायब हो गई। दूसरे दिन घर के पीछे महिला को देखा गया और जब लोग महिला के पास जाकर देखें तो उसकी सांस चल रही थी। महिला के बेटे उसे उठाकर घर ले गए और वह कुछ बता पाती इसके पहले उसकी मौत हो गई।
महिला के शरीर पर गंभीर चोट के निशान भी पाए गए हैं वही उसके निजी अंग से खून बह रहा था। खालवा अस्पताल की नर्स ने बताया कि महिला का बच्चेदानी लकड़ी या सरिया डालकर बाहर निकाला गया है। अधिक खून बहने की वजह से महिला की मौत हो गई है।
दो लोगों ने की महिला के साथ हैवानियत
महिला की मौत के बाद शनिवार की दोपहर 1:00 बजे पुलिस को इस बात की जानकारी मिली जिसके बाद पुलिस ने दो संदिग्ध लोगों को पकड़ा है। सामने जानकारी के अनुसार दोनों नशे में धुत थे। पुलिस ने बताया कि वह दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहे हैं।