Movie prime

MP Board Result 2025: नीमच जिले के छात्रों ने रचा इतिहास, प्रदेश में हासिल किया दूसरा स्थान 

 

12th Result 2025 Live: मध्य प्रदेश राज्य में आज शिक्षा बोर्ड द्वारा 12वीं कक्षा के 7 लाख से अधिक छात्रों का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। प्रदेश में आज 6 मई को सुबह 10:00 बजे मुख्यमंत्री आवास से कम मोहनलाल यादव द्वारा औपचारिक रूप से 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित करने के बाद शिक्षा बोर्ड द्वारा इसे अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार नीमच जिले के छात्रों ने इस बार इतिहास रच दिया है। संपूर्ण प्रदेश भर में नीमच जिला 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में दूसरे स्थान पर रहा है। रतलाम मंडल में आने वाले नीमच जिले के छात्रों ने अपनी मेहनत के बल पर परिवार के साथ-साथ जिले का भी संपूर्ण प्रदेश में नाम रोशन कर दिया है। 

प्रदेश में हायर सेकेंडरी के रिजल्ट में नरसिंहपुर जिला प्रथम और नीमच दूसरे रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा परीक्षा में सफल हुए विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि इस बार 12वीं कक्षा में प्रदेश की बेटियों ने बाजी मार ली है। उन्होंने कहा कि जो विद्यार्थी इस परीक्षा में असफल हुए हैं वो खुद को फेल न समझें, उनको परीक्षा का एक और मौका मिलेगा।


मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की 12वीं परीक्षा का रिजल्ट 74.48% सफल बच्चों का परिणाम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समत्व भवन से औपचारिक घोषित किया गया। 
आज जारी हुए 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में प्रदेश के सतना जिले की बेटी प्रियल ने संपूर्ण प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। सतना की बेटी प्रियल द्विवेदी ने 12वीं कक्षा में 500 में से 492 नंबर हासिल कर प्रदेश में टॉप किया है।

यहां करें चेक अपना परीक्षा परिणाम 

मध्य प्रदेश बोर्ड द्वारा 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम (12th exam result live MP) लाइव कर दिया गया है। रिजल्ट चेक करना हेतु आपको सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट के होम पेज पर विकसित करनी होगी। इसके बाद रिजल्ट के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद Know Your Result विकल्प का चयन कर अपना रोल नंबर और आवेदन क्रमांक (एप्लिकेशन नंबर) दर्ज करके आप परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं। 12वीं कक्षा के परीक्षार्थी अपना परीक्षा परिणाम एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://mpbse.mponline.gov.in पर विजिट कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अलावा आप MPBSE Mobile App या MP Mobile App और Digi locker App के माध्यम से भी परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।