Movie prime

Mahu News: महू शहर में नेशनल लोक अदालत  15 खंडपीठों पर विभिन्न प्रकरणों का निराकरण किया

जिसमें बिजली के 66, जलकर के 27, संपत्तिकर के 13 मामलों का निराकरण हुआ। इन प्रकरणों में 9 लाख 64 हजार 532 रुपए की राशि का भुगतान होकर 133 लोग लाभांवित हुए। इसी तरह न्यायालय में लंबित आपराधिक समझौता योग्य 180, चेक अनादरण के 226, विद्युत अधिनियम के 180, मोटर दुर्घटना के 86, वैवाहिक 93 और अन्य सिविल प्रकृति 49 व अन्य 67 मामले रखे निराकरण के लिए रखे गए थे।
 

Mahu News: शहर के सिविल न्यायालय परिसर में शनिवार को नेशनल लोक अदालत संपन्न हुई। इसमें 15 खंडपीठों में विभिन्न प्रकरणों का निराकरण आपसी समझौते से किया गया। न्यायालय परिसर में शनिवार सुबह 11 बजे प्रथम जिला व अपर सत्र न्यायाधीश और प्रभारी अध्यक्ष डॉ. प्रीति श्रीवास्तव ने दीप प्रज्जवलित कर नेशनल लोक अदालत की शुरुआत की।

इसमें प्रीलिटिगेशन के मामलों में 133 लोगों को लाभ मिला। वहीं न्यायालय में लंबित 265 प्रकरणों का निराकरण भी किया गया। न्यायालय से मिली जानकारी के अनुसार प्रीलिटिगेशन प्रकरणों में विद्युत से से जुड़े 250, जलकर के 180, संपत्तिकर के 75, बैंकों के 2 हजार 735 और भारत संचार निगम के 232 मामले रखे गए।

जिसमें बिजली के 66, जलकर के 27, संपत्तिकर के 13 मामलों का निराकरण हुआ। इन प्रकरणों में 9 लाख 64 हजार 532 रुपए की राशि का भुगतान होकर 133 लोग लाभांवित हुए। इसी तरह न्यायालय में लंबित आपराधिक समझौता योग्य 180, चेक अनादरण के 226, विद्युत अधिनियम के 180, मोटर दुर्घटना के 86, वैवाहिक 93 और अन्य सिविल प्रकृति 49 व अन्य 67 मामले रखे निराकरण के लिए रखे गए थे।

इनमें आपराधिक समझौता योग्य 97, चेक अनादरण के 43, विद्युत अधिनियम के 47, मोटर दुर्घटना के 11, विवाह संबंधित 11, सिविल प्रकृति के 17 और अन्य 39 मामलों का निराकरण किया गया। इन प्रकरणों में 1 करोड़ 73 लाख 68 हजार 380 रुपए का भुगतान हुआ है।