Movie prime

सड़क पर नहीं पढ़ी जाएगी नमाज, बकरीद को लेकर किया गया सख्त इंतजाम, देखिए यहां 

 

MP News: मध्य प्रदेश में बकरीद के अवसर पर सड़क पर नमाज नहीं होगी। अब ईदगाह और मस्जिद परिसर में ही नमाज पढ़ी जाएगी। बकरीद के दौरान सोशल मीडिया पर कुर्बानी की फोटो अपलोड नहीं करनी है इसके साथ ही जहां कुर्बानी हो वहां की चारों तरफ की जगह ढकी होनी चाहिए इसके साथ ही साथ कुर्बानी करते समय आसपास के लोगों के प्राइवेसी का ध्यान रखना जरूरी है।

सोशल मीडिया पर अपलोड नहीं करनी है कुर्बानी की तस्वीर 

 सोशल मीडिया पर कुर्बानी की तस्वीर अपलोड नहीं करनी है। प्रशासन ने गाइडलाइन जारी करके इसके बारे में सूचना दी है। कुर्बानी की तस्वीर सोशल मीडिया पर अपलोड करना सख्त मना है।

बोर्ड अध्यक्ष पटेल ने गुरुवार को ईदगाह की तैयारियों का जायजा लिया। ईद उल अजहा(Bakrid 2025) 7 जून को मनाई जाएगी। सुबह 6:30 ईदगाह में नमाज होगी इसके बाद शहर में कुर्बानी का सिलसिला शुरू हो जाएगा।

 कुर्बानी के दौरान साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना है। साफ सफाई का ध्यान नहीं रखने से बीमारियां फैलती है इसलिए साफ सफाई रखने को लेकर भी गाइडलाइन जारी की गई है।
 
शहर की ईदगाह ऐतिहासिक है। वक्फ बोर्ड अध्यक्ष सनव्वर पटेल ने गुरूवार को यहां पहुंचे। 7 जून को यहां नमाज अदा कराई जाएगी। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। इस बात पर विशेष जोर दिया गया है की कुर्बानी की तस्वीर सोशल मीडिया पर किसी भी तरह से अपलोड नहीं किया जाए।