मध्य प्रदेश मौसम अपडेट : एमपी में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, ‘चक्रवातीय सर्कुलेशन’ से 28 जिलों में दिखेगा असर, जानें ताजा update
MP Weather Update Today : एमपी एक बार मौसम करवट लेने वाला है। जिसका असर 28 जिलों में देखने को मिलेगा। बता दे की मध्य प्रदेश में जहां दो दिन पहले तापमान में स्थिरता थी, वहीं प्रदेश के दिन और रात के तापमान में वृद्धि हुई।
पिछले दिनों प्रदेश में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 6.2 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में अब वृद्धि होगी। अधिकतम के साथ-साथ न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि हो रही है।
न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक था। सोमवार को न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की गति लगभग 5 किमी प्रति घंटे रहने की संभावना है। मौसम 40 डिग्री तक पहुंच सकता है।
चक्रवाती परिसंचरण का दिखेगा प्रदेश में असर
मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिमी ईरान और आसपास के क्षेत्रों में एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। एक चक्रवाती परिसंचरण उत्तर पश्चिमी राजस्थान और आसपास के क्षेत्र में समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर स्थित है। जिससे उन प्रदेशों में भारी बारिश के साथ ओलावर्ष्टि हुई है।
एक ट्रफ रेखा पश्चिम मध्य प्रदेश से दक्षिण हरियाणा तक समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर बनी हुई है। आज रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। 28 जिलों में मौसम बदलेगा। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।