Movie prime

Barwani News: सांसद प्रतिनिधि ने कांग्रेस को बताया आतंकी संगठन कार्यकर्ताओं ने थाने पर प्रदर्शन कर की नारेबाजी

देश की सबसे बड़ी विपक्षीय दल कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के सभी नेताओं ने भारत सरकार का समर्थन किया है। आज देश के सभी धर्म के लोग भारत सरकार के साथ है। वहीं कुछ लोगों को देश की एकता और भाईचारा पसंद नहीं आ रहा और सोशल मीडिया पर विपक्षी दल कांग्रेस पार्टी संगठन को आतंकवादी और हिंदू विरोधी बताकर अशांति फैलाकर देश को अस्थिर करना चाहते हैं।
 

Barwani News: सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कांग्रेस को आतंकी संगठन बताने व हिंदू विरोधी बताने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताया। इसे लेकर जिलाध्यक्ष, विधायक व कांग्रेस कार्यकर्ता गुरुवार दोपहर कोतवाली थाने पहुंचे। सांसद प्रतिनिधि के विरोध में जमकर नारेबाजी की। टीआई दिनेशसिंह कुशवाह को आवेदन सौंपकर कथित पोस्ट डालने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष नानेश चौधरी ने बताया वर्तमान में देश एक नाजुक स्थिति से गुजर रहा है। देश का पड़ोसी दुश्मन पाकिस्तान के आतंकवाद के खिलाफ सभी राजनीतिक पार्टियां एक मत होकर आतंकवाद को खत्म करने के लिए भारत सरकार के हर कदम का समर्थन कर रही है।

देश की सबसे बड़ी विपक्षीय दल कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के सभी नेताओं ने भारत सरकार का समर्थन किया है। आज देश के सभी धर्म के लोग भारत सरकार के साथ है। वहीं कुछ लोगों को देश की एकता और भाईचारा पसंद नहीं आ रहा और सोशल मीडिया पर विपक्षी दल कांग्रेस पार्टी संगठन को आतंकवादी और हिंदू विरोधी बताकर अशांति फैलाकर देश को अस्थिर करना चाहते हैं।

जिलाध्यक्ष चौधरी ने कहा ऐसा ही एक मामला बड़वानी का संज्ञान में आया है भाई नाम के वाट्सएप ग्रुप पर भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि मिथुन यादव ने एक मैसेज किया। कांग्रेस को आतंकी संगठन और हिंदू विरोधी बताया हैं। आवेदन के माध्यम से संबंधित व्यक्ति के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की मांग की गई।