Movie prime

MP Rain Alert: विदाई से पहले मप्र के इन 26 जिलों में कहर ढाएगा मानसून, IMD ने जारी की चेतावनी

 

MP News: बीते कई दिनों से मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में भारी बारिश हो रही है। राजधानी भोपाल में भी रुक-रुक कर बारिश हो रही है। बीते दिन दोपहर में भोपाल में काफी ज्यादा बारिश हुई और बारिश की वजह से माहौल भी खुशनुमा हो गया वहीं कई जगहो पर भारी बारिश के वजह से पानी भर गया।

 मौसम विभाग के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा और बारिश के वजह से तापमान में गिरावट भी देखने को मिली। ठंडी हवाएं चलने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।

 सितंबर के महीने में होगी भारी बारिश 

 मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दक्षिणी पश्चिमी मध्य प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है इसके साथ मध्य पाकिस्तान और उसके ऊपर लगे पंजाब क्षेत्र पर भी एक प्रभावी पश्चिमी विछोभ भी चक्रवात के रूप में बना हुआ है। भोपाल में सितंबर के महीने में अच्छी बारिश होने की संभावना है।

 

 अभी तक राजधानी भोपाल में 32.57 इंच बारिश हो चुकी है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो सितंबर के महीने में मध्य प्रदेश में 109 पर्सेंट बारिश हो सकती है।

 मौसम वैज्ञानिकों ने राज्य के कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। सितंबर के महीने में होने वाले झमाझम बारिश के वजह से राज्य के कई जिलों की परेशानियां बढ़ सकती है। इस महीने में बारिश लगभग 11 सालों का रिकॉर्ड तोड़ सकती है ऐसे में मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है।

 

मौसम विभाग ने मुरैना, श्योपुरकलां में मूसलाधार बारिश तो रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास,शाजापुर, आगर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर,भिंड, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, पांढुर्णा में भारी बारिश का अलर्ट दिया गया है। राज्य में भारी बारिश होने से एक बार फिर से हालात बिगड़ेंगे।