Movie prime

MP News: मप्र राज्य का सबसे बड़ा फ्लाईओवर बनकर हुआ तैयार, 23 अगस्त को होगा लोकार्पण

 

New Flyover MP: मध्य प्रदेश राज्य के सबसे बड़े फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। यह फ्लाईओवर बनकर अब आमजन को अपनी सेवाएं देने हेतु बिल्कुल तैयार है। बता दें कि 
जबलुपर शहर में प्रदेश का सबसे बड़ा फ्लाईओवर बनाया गया है।  जिसका लोकार्पण 23 अगस्त को होने जा रहा है। इस ब्रिज के शुरू होने से जबलपुर के लोगों को जाम के झाम से निजात मिलेगी। दमोह नाका से मदन महल तक बने 6.855 किलोमीटर लंबाई वाले एलिवेटेड कॉरिडोर को 1052 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से तैयार किया है। रेलवे स्टेशन के ऊपर बने केबल स्टे ब्रिज के साथ इस ब्रिज की सुंदरता यहां गुजरने वालों को आकर्षित करेगी। इसी तरह 10 नवंबर 2024 को लोकार्पित कटंगा फ्लाईओवर ने स्थानीय यातायात व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार किया। गोरखपुर-कटंगा क्रॉसिंग पर स्थित यह पुल सदर और ग्वारीघाट रोड को जोड़ता है और लगभग 15.89 करोड़ की लागत से तैयार हुआ। यह ब्रिज शहर में होने वाले विकास कार्यों की बड़ी शुरूआत है।

शहर पर ट्रैफिक का लोड होगा कम 

23 अगस्त को प्रदेश के सबसे बड़े फ्लाईओवर का शुभारंभ होने के बाद जबलपुर शहर को ट्रैफिक से निजात मिलेगी। इस फ्लाईओवर के शुरू होने से वाहन चालकों की ईंधन और समय दोनों की बचत होगी। वहीं दूसरी तरफ फ्लाईओवर जबलपुर शहर में ट्रैफिक लोड कम करने का भी काम करेगा।  पाठकों को बता दें कि प्रदेश के सबसे बड़े फ्लाईओवर का लोकार्पण केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 23 अगस्त को जबलपुर में करेंगे। इस लगभग 7 किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर को बनाने में सरकार ने 1052 करोड़ रुपये की राशि खर्च की है। इस फ्लाईओवर से जबलपुर शहर में यातायात की समस्या कम होगी ही होगी साथ ही साथ यह फ्लाईओवर बेहतर सड़क और आधारभूत संरचना का उदाहरण बनने का काम भी करेगा।