Movie prime

MP News: एमपी के इस जिले में मिला सोने का नया भंडार, जल्द शुरू होगा खनन का काम

 

MP News: मध्य प्रदेश के कटनी जिले को एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। यह जिला जल्द ही पूरे देश में स्वर्ण नगरी के नाम से जाना जाएगा। कटनी के सालिमनाबाद क्षेत्र में स्थित इमलिया गोल्ड ब्लॉक में अब सोने का खनन का शुरुआत होने वाला है। कटनी के कलेक्टर आशीष तिवारी और मुंबई की खनन कंपनी के द्वारा लीज एग्रीमेंट पर साइन कर लिया गया है।

 कलेक्टर आशीष तिवारी ने जानकारी दिया कि 6.5 10 हेक्टेयर क्षेत्र के लिए यह खनन पट्टा मुंबई की कंपनी को 50 साल के लिए ई नीलामी के जरिए दिया गया है। खनिज विभाग में उपसंचालक रत्नेश दीक्षित के अनुसार इस ब्लॉक में केवल सोना ही नहीं बल्कि चांदी जिंक शीर्षक कॉपर जैसे अन्य महत्वपूर्ण खनिज भी उपलब्ध है।

 भूगर्भ शास्त्रियों के अनुसार इस्लामिया गोल्ड ब्लॉक में लगभग 14 लाख टन खनिज होने का अनुमान लगाया गया है। खनन के लिए जल्द ही यहां पर मशीनरी लगाई जाएगी जिससे जल्द खनन का काम शुरू हो पाएगा। इस परियोजना से एक तरफ जहां जिले की आर्थिक स्थिति अच्छी होगी वहीं दूसरी तरफ जिले में रोजगार के अवसर भी उत्पन्न होंगे।

 

 इस खदान के शुरू होने के बाद कटनी जिले को कई तरह के फायदे मिलेंगे इसके साथ ही अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा वहीं खदान से मिलने वाला राजस्व जिले के विकास के कामों में लगाया जाएगा जिससे जिले का तेजी से विकास होगा।

 अभी तक भारत में सोने के खनन के लिए कर्नाटक राज्य को जाना जाता है लेकिन अब मध्य प्रदेश का कटनी जिला भी इसमें शामिल हो जाएगा। यह सिर्फ मध्य प्रदेश के कटनी जिले के लिए नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है। कटनी जिला राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाने वाला है। खनन का काम शुरू होने से यहां के लोगों को भी काफी फायदा मिलेगा।