Movie prime

MP News: बीएमओ को एप पर गलत अटेंडेंस प्रमाणित करना पड़ा भारी, 7 दिन का वेतन कटा

 

MP News: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में अटेर ब्लॉक के जम्हौरा उप स्वास्थ्य केंद्र एएनएम कल्पना चौहान ने 13 दिन तक ग्वालियर में मौजूद रहते हुए सार्थक एप पर गलत अटेंडेंस दर्ज की। सार्थक एप पर गलत उपस्थिति होने पर भी अटेर बीएमओ डॉ. बीआर आर्य ने एएनएम की उपस्थिति को प्रमाणित कर वेतन आहरण की जानकारी भेजी। जांच में इस तथ्य का खुलासा होने पर सीएमएचओ डॉ. जेएस यादव ने लापरवाही बरतने वाले बीएमओ का 7 दिन का वेतन काटने के आदेश देते हुए नोटिस जारी किया।

मालूम हो कि कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव द्वारा जिले में सभी सरकारी विभागों के कर्मचारियों को सार्थक एप पर अटेंडेंस लगाने के निर्देश दिए है। अटेर के जम्हौरा उप स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ एएनएम कल्पना चौहान ने जुलाई महीने में 13 दिन ग्वालियर में होते हुए सार्थक एप पर अपनी उपस्थित दर्ज कराई गई। 

जिला स्तर पर रैंडम निरीक्षण के दौरान हुआ खुलासा

जिला स्तर पर रैंडम निरीक्षण के दौरान इस बात की खुलासा हुआ। जिसमें एएनएम का लोकेशन ग्वालियर दीनदयाल नगर दिखाई दे रहा था। नियम उल्लंघन का यह मामला सामने आने पर सीएमएचओ डॉ. जेएस यादव ने इसे गंभीर लापरवाही माना। एएनएम की गलत अटेंडेंस होने के बाद भी अटेर बीएमओ बीआर आर्य ने उसे प्रमाणित कर वेतन आहरण के लिए जानकारी भेजी गई। यह अनियमितता सामने आने पर सीएमएचओ डॉ. जेएस यादव ने इसे अटेर बीएमओ की लापरवाही मानते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया था।