MP News: सिंहस्थ 2028 से पहले मप्र में 19 नए ब्रिज का होगा निर्माण, इन शहरो की चमकेगी किस्मत, देखें लिस्ट
Updated: Aug 10, 2025, 17:30 IST
MP News: सिंहस्थ 2028 को लेकर मध्य प्रदेश में विशेष तैयारी की जा रही है। राज्य में कई नई सड़क और ब्रिज तैयार किया जा रहे हैं। PWD सेतु निगम लगभग 452 करोड रुपए खर्च कर 19 नए ब्रिज का निर्माण करने वाली है। इन सभी ब्रिज के निर्माण से आसपास के तीर्थ स्थलों पर जाने के लिए एक सर्किट का निर्माण हो जाएगा जिससे भीड़ नियंत्रण हो पाएगा।
सिंहस्थ-16 के दौरान शहर को करीब 11 आरओबी और पुल की सौगात मिली थी। अब सिंहस्थ-28 में इससे भी अधिक ब्रिज मिलने वाले हैं। 19 ब्रिज के निर्माण को स्वीकृति मिल चुकी है और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नौ ब्रिज निर्माण के लिए अभी कुछ समय पहले ही भूमि पूजन भी किया है जिनका लक्ष्य 2027 रखा गया है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहां की इन सभी ब्रिज के निर्माण में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सिंहस्थ 2028 से पहले सभी का निर्माण हर हाल में पूरा हो जाएगा। जानते हैं किन ब्रिज का होना है निर्माण...
ये नए ब्रिज बनेंगे
इंदिरागांधी चौराहे से चामुंडामाता मंदिर चौराहे तक फ्रीगंज आरओबी के समानांतर आरओबी।
लागत: 58 करोड़ रुपए।
स्थिति: निर्माण प्रारंभ
उज्जैन बडऩगर मार्ग पर आरओबी।
लागत: 4.86 करोड़ रुपए।
स्थिति- कार्य प्रगतिरत।
विक्रमनगर कड़छा आरओबी
लागत: 25.44 करोड़ रुपए।
स्थिति: कार्य प्रगतिरत
हरिफाटक से रिंग रोड, वाकणकर ब्रिज समानांतर ब्रिज
लागत: 15.18 करोड़ रुपए।
स्थिति: भूमिपूजन हुआ।
मंगलनाथ-कामेड पर नाले के उपर समानांतर सब मर्सिबल ब्रिज।
लागत: 8.55 करोड़ रुपए।
स्थिति- भूमिपूजन
पीपलीनाका से भैरवगढ़ मार्ग पर पूर्व से निर्मित ब्रिज के समानांतर ब्रिज।
लागत: 14.51 करोड़ रुपए।
स्थिति: भूमि पूजन
कर्कराज पार्किंग से भूखीमाता लालपुल पहुंच मार्ग पर शिप्रा नदी पर फोरलेन ब्रिज।
लागत: 16.90 करोड़ रुपए।
स्थिति: भूमि पूजन
8.त्रिवेणी हिल्स कॉलोनी के पीछे ग्राम सिंकदरी की ओर शिप्रा नदी पर 4 लेन पुल।
लागत: 24.81 करोड़ रुपए।
स्थिति: 30 जून को एलओए जारी
गऊघाट पाला से सावराखेड़ी की ओर शिप्रा नदी पर प्रस्तावित 4 लेन पुल।
लागत: 28.14 करोड़ रुपए।
स्थिति: 30 जून को एलओए जारी
ओखलेश्वर पुल के समानांतर शिप्रा पर पुल ।
लागत: 13.99 करोड़ रुपए
स्थिति: निविदा पुन: आमंत्रित
नृसिंह घाट पर पूर्व से बने ब्रिज के समानांतर ब्रिज।
लागत: 10.40 करोड़ रुपए।
स्थिति: भूमि पूजन हुआ
तपोभमि से हामूखेड़ी मार्ग, शिप्रा पर बिज व सडक़।
लागत: 18.32 करोड़ रुपए
स्थिति: भूमि पूजन
काल भैरव मंदिर से भैरवगढ़ जेल सिद्धवट से भैरवगढ़ जेल चौराहा व सिद्धवट से अंगारेश्वर महादेव मंदिर पहुंच मार्ग सडक़ के साथ
लागत: 14.56 करोड़ रुपए।
स्थिति: भूमि पूजन हुआ
14.केडी गेड गोंसा रोड पर शिप्रा नदी पर 4 लेन पुल निर्माण सडक़ के साथ।
लागत: 19.99 करोड़ रुपए।
स्थिति: भूमिपूजन
कार्तिक चौक शंकराचार्य चौराहा छोटा (पुल शिप्रा) नदी पर पुल-
लागत: 43.82 करोड़ रुपए।
स्थिति: टेंडर बुलाए जा चुके हैं।
लालपुल के डाउन स्ट्रीम में रेलवे पुल के समानांतर शिप्रा नदी पर फोरलेन ब्रिज
लागत: 17.32 करोड़ रुपए।
स्थिति: टेंडर हो चुके हैं।
उज्जैन लालपुर मक्सी मार्ग पर निर्माणाधीन आरओबी के अलावा एक और आरओबी
लागत: 46.52 करोड़ रुपए।
स्थिति: टेंडर बुलाए जा चुके हैं।
उज्जैन मक्सी मार्ग पर उज्जैन शहर में आइटीआई के सामने पुल के समानांतर आरओबी
लागत: 52.03 करोड़ रुपए।
स्थिति: टेंडर बुलाए जा चुके हैं।
इंदौर मार्ग से चिंतामन रेलवे स्टेशन मार्ग पर शिप्रा नदी पर नवीन फोरलेन पुल
लागत: 18.71 करोड।
स्थिति: टेंडर बुलाए जा चुके हैं।