Movie prime

एमपी सरकार का महिलाओं को तोहफा, लाड़ली बहनों को मिलेगी अतिरिक्त रूपये

 

लाड़ली बहनों के लिए अच्छी खबर है, रक्षाबंधन पर उन्हें अतिरिक्त राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को रीवा जिले के मनगवां में महिला स्वसहायता समूह सशक्तीकरण सम्मेलन और उमरिया जिले के पाली में पेसा महासम्मेलन में यह ऐलान किया। 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा, राज्य सरकार प्रदेश की 1.27 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में हर महीने राशि भेजकर रक्षाबंधन मना रही है। लाड़ली बहना योजना की राशि पहले 1000 से बढ़ाकर 1250 रुपए की गई। इसे धीरे-धीरे 3000 रुपए प्रतिमाह तक बढ़ाया जाएगा। मध्यप्रदेश में तो बेटियां जन्म लेते ही लाड़ली लक्ष्मी बनकर लखपति हो जाती हैं।

भोपाल के पंडित खुशीलाल शर्मा आयुर्वेद कॉलेज में दिव्यांगजन को थमोटराइज्ड साइकिलें वितरित करते सीएम डॉ. मोहन यादव। सीएम ने दिव्यांग कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र भी सौंपे।
 
आज से ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का शुभारंभ करेंगे। इस बार की थीम प्लास्टिक प्रदूषण उन्मूलन है। वे एकीकृत पर्यावरण प्रबंधन पोर्टल लांच करेंगे।